कंगना के घर आईं 'देवी', भाभी का गृहप्रवेश करते हुए फोटो शेयर कर दी दिवाली की बधाई

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत ने दिवाली के मौके पर अपने फैन्‍स को बधाई दी है। इसके साथ ही कंगना ने अपनी भाभी का स्‍वागत भी किया है। आपको बता दें कि बीते 12 नवंबर को कंगना के भाई अक्षत की शादी उदयपुर (राजस्थान) में धूमधाम से हुई। दीवाली के मौके पर कंगना ने घर की नई बहू के आने पर गृह प्रवेश (अंदरेरा) रस्म निभाई। कंगना ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को इस रस्म की झलक दिखाई। कंगना ने तीन तस्वीरें शेयर कीं जिनमें से एक में वे अपने भाई अक्षत, अक्षत की पत्नी रितु और अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ हैं।

फोटो शेयर कर कंगना ले लिखा ये पोस्‍ट

फोटो शेयर कर कंगना ले लिखा ये पोस्‍ट

कंगना ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, दीपावली के दिन महालक्ष्मी घर आती है, हमारे घर भी देवी आ रही है। आज हमारी भाभी पहली बार अपने घर आ रही है इस रस्म को अंदरेरा ( grihapravesh) कहते हैं। सबको दीपावली की शुभकामनाएं। कंगना और घर के सभी सदस्य ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। कंगना की भाभी लाल जोड़े में बैठी हैं।

फैमिली फोटो में बेहद खूबसूरत लग रही है कंगना

फैमिली फोटो में बेहद खूबसूरत लग रही है कंगना

तस्वीरों में कंगना ने अपने हाथों दीयों वाली थाली ली हुई है और वे मुस्कुरा रही हैं। वहीं फैमिली फोटो में घर की नई बहू लाल जोड़े में बैठी हैं और अक्षत-रंगोली भी साथ में खड़े हैं। तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कंगना रनौत सोशल मीडिया के जरिए फैंस से रूबरू होने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। इससे पहले कंगना ने अपने फैंस को भाई की शादी की तमाम तस्वीरें दिखाई थीं। कंगना ने इस खास मौके पर सफेद रंग का सूट पहना हुआ है जिसमें नीले रंग से काम हुआ है। वहीं बड़े बड़े झुमके और बालों में गुलाब का फूल उन पर बेहद सुंदर लग रहा है। कंगना के अलावा उनकी बहन रंगोली ने सफेद और गोल्डन कलर का सूट पहना हुआ है। वहीं हाल ही में शादी के बंधन में बंधने कंगना के भाई अक्षत कुर्ता पायजामा पहने हुए हैं। जबकि उनकी पत्नी रितु सुर्ख लाल रंग का सूट, बड़ी सी नथ और कलीरे पहने हुई मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं।

भाई की शादी पर खर्च किए करोड़ों रुपए

कंगना रनौत ने भाई की शादी की पूरी जिम्मेदारी ली और इसके लिए उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। कंगना की बहन रंगोली ने इसकी जानकारी दी है। रंगोली ने लिखा, मैं कई सुपरस्टार्स को जानती हूं जो अपनी शादी ऐसी शाही डेस्टिनेशन पर करते हैं। लेकिन मैं किसी ऐसे को नहीं जानती जिसने अपने भाई/बहन के लिए ऐसा किया हो जैसा कंगना ने किया है। कंगना ने ना सिर्फ करोड़ों रुपये खर्च कर दिए बल्कि 1 साल से हर छोटी डिटेल पर लगातार काम किया। कंगना में बहुत कुछ है लेकिन दुख की बात है कि लोग उनके तेज और निडर साइड पर ही फोकस करते हैं। अपने आसपास के लोगों में घुलमिल जाना उनका प्यारा स्वभाव उनकी सबसे बड़ी ताकत है... इमोशनल फील कर रही हूं, बहुत इमोशनल फील कर रही हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+