कंगना रनौत को भड़काऊ पोस्ट के लिए ट्वीटर ने किया आउट अब लगा एक और बड़ा झटका
मुंबई, 4 मई : बॉलीवुड एक्ट्रेस जो हमेशा ट्वीटर पर अपने बयानों के कारण सुर्खियां बटोरती रहती थी लेकिन आज उस पर ब्रेक लग गया है। कंगना रनौत के भड़काऊ पोस्ट के कारा उनका ट्विटर अकाउंट मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया। एक्ट्रेस के ट्विटर अकाउंट पर ताला लगने की वजह उनके द्वारा बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों को बताया जा रहा है। इसके बाद कंगना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राष्ट्रपति शासन लगाने की अपील की।ऑफिशियल तौर पर ट्वीटर प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बाद अब एक्ट्रेस कंगना रनौत को एक और बड़ा झटका लगा है।

फेमस बॉलीवुड फैशन डिजाइनरों ने कंगना के प्रोजेक्ट्स बैन कर दिया
मंगलवार को ट्विटर पर उन्हें बाहर का दरवाजा दिखाने के बाद, दो लोकप्रिय बॉलीवुड फैशन डिजाइनरों ने कंगना रनौत के साथ काम करने से इनकार कर दिया। फैशन डिजाइनर आनंद भूषण और रिमजिम दादू ने कंगना को अपने प्रोजेक्ट्स से बैन कर दिया है। आनंद भूषण और रिमज़िम दादू ने अपने संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर बयान जारी किए हैं और पुष्टि की है कि वे अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ खुद को और अपने ब्रांडों को अलग कर रहे हैं। मीडिया पर बताया कि कंगना रनौत के साथ आगे के सभी प्रोजेक्ट्स रद्द किए जाते हैं।
Recommended Video

आनंद भूषण और रिमजिम दादू ने कंगना को लेकर लिखी ये पोस्ट
ट्विटर और इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक बयान में, आनंद ने कहा, "आज कुछ घटनाओं को देखते हुए, हमने अपने सोशल मीडिया चैनलों से कंगना रनौत के साथ सभी फोटो हटाने का निर्णय लिया है। हम यह भी वादा करते हैं कि कभी भी उनके साथ किसी भी तरह का संबंध नहीं रखेंगे। हम एक ब्रांड के रूप में अभद्र भाषा का समर्थन नहीं करते हैं।वहीं कंगना की कोलोब्रेशन की फोटो हटाने के बाद रिमजिम ने कंगना के साथ फोटो शेयर कर पोस्ट लिखा- 'कुछ सही करने के लिए कभी देर नहीं होती. हम कंगना के साथ अपने पुराने सभी कोलाब्रेशन के पोस्ट हटा रहे हैं और आगे उनके साथ काम नहीं करेंगे।

स्वरा भाष्कर इस कार्रवाई से हुई खुश लिखी ये बात
इसके बाद फैशनडिजाइर के इस कदम की स्वरा भास्कर ने सराहना की। ट्विटर पर लिखा "यह देखकर सुखद आश्चर्य हुआ! कुडोस आप आनंद भूषण और रिमजिम दादू अभद्र भाषा में बोलने और सीधे तरीके से नरसंहार के लिए उकसाने वाले के खिलाफ आप लोग खड़े हुए। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों पर अपने ट्वीट के लिए कंगना के ट्विटर को 'स्थायी रूप से निलंबित' करने के बाद इन ब्रांडों ने अपने निर्णय के घंटों की घोषणा की।

जानें कंगना रनौत ने क्या दिया रिएक्शन
आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड करने के पीछे ट्विटर नियमों के उल्लंघन बताया गया है। कंगना पर हुए इस एक्शन के बाद उन्होंने ने भी ट्विटर पर पलटवार किया है। कंगना ने प्रतिबंध पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, 'ट्विटर ने मेरा प्वाइंट साबित किया कि वे अमेरिकन हैं। अपनी पैदाइश से एक गोरा आदमी ये सोचता है कि वह एक ब्राउन रंग वाले को अपना गुलाम बना सकता है।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'वो (ट्विटर) ये बताना चाहते हैं कि वह क्या सोचे, बोले और करें। मैं अपनी आवाज कई प्लेटफॉर्म से उठाती रहूंगी, जिसमें मेरा आर्ट यानी सिनेमा भी है।

एक गोरा, भूरे रंग को गुलाम बनाने का हकदार लगता है
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर भी वीडियो शेयर कर बंगाल चुनाव अपनी भड़ास निकाली थी। कंगना ने कहा इस मंच ने उनकी बात को साबित कर दिया है कि 'वे अमेरिकी हैं और जन्म से, एक श्वेत व्यक्ति एक भूरे रंग के व्यक्ति को गुलाम बनाने का हकदार लगता है, वे आपको बताना चाहते हैं कि क्या सोचना, बोलना या क्या करना है' । उन्होंने कहा कि उनकी आवाज़ उठाने के लिए उनके पास कई मंच हैं और उनका दिल उन लोगों के लिए जाता है जिन्हें हजारों साल तक यातना, गुलाम और सेंसर किया गया है और अभी भी उनकी पीड़ा का कोई अंत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications