कंगना रनौत ने निकिता को बताया रानी लक्ष्मीबाई, बोलीं- सम्मान खोने से बेहतर मौत को चुना, सरकार दे अवार्ड

नई दिल्ली। हरियाणा में अपराधियों की हौंसले बुलंदियों पर हैं। फरीदाबाद के वल्लभगढ़ में दिनदहाड़ें कॉलेज छात्रा निकिता तोमर की गोली मारकर हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है जो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। एक तरफ जहां इस हत्याकांड से राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर उंगली उठ रही हैं वहीं, बॉलीवुड से भी इस मामले पर प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है।

सम्मान गंवाने से बेहतर मौत को चुना: कंगना

सम्मान गंवाने से बेहतर मौत को चुना: कंगना

सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से बोलने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक ट्विटर यूजर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए निकिता हत्याकांड पर बड़ा बयान दिया है। कंगना रनौत ने निकिता की तुलना रानी लक्ष्मीबाई और पद्मावती से की है। कंगना ने लिखा, 'निकिता की बहादुरी रानी लक्ष्मीबाई या पद्मावती से कम नहीं है, जिहादियों पर उसकी हत्या का जुनून सवार था, अगर वह जीना चाहती तो उनके साथ जा सकती थी, लेकिन उसने साथ जाने से बेहतर मौत को चुना।'

Recommended Video

    Nikita Murder Case: निकिता को Tausif ने क्यों मारी थी गोली? पूछताछ में बड़ा खुलासा | वनइंडिया हिंदी
    कंगना ने की निकिता के लिए ब्रेवरी अवार्डस की मांग

    कंगना ने की निकिता के लिए ब्रेवरी अवार्डस की मांग

    कंगना ने आगे कहा, 'देवी निकिता हिंदू महिलाओं के सम्मान और गर्व के लिए खड़ी हुई थी।' इससे पहले अपने एक अन्य ट्वीट में भी कंगना ने निकिता के लिए मरणोपरांत ब्रेवरी अवार्डस की मांग की है। कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा, 'देवी निकिता ने जो किया वो जौहर सी कम नहीं, वो मिट गयी मगर मर नहीं सकती, हम निकिता का ये बलिदान कभी नहीं भूलेंगे, मैं भारत सरकार से बिनती करती हूँ की देवी नीरजा की तरह देवी निकिता को भी ब्रेवरी अवार्डस से सुसज्जित किया जाए।'

    सांप्रदायिक एंगल देने की कोशिश

    सांप्रदायिक एंगल देने की कोशिश

    बता दें कि सोमवार को कॉलेस से परीक्षा देकर घर लौट रही निकिता तोमर की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड के बाद से हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खट्टर सरकार विरोधियों के निशाने पर है। इस बीच कुछ लोगों ने इस मामले को सांप्रदायिक एंगल देने की भी कोशिश की है।

    आरोपी ने कहा- किसी और से करने जा रही थी शादी

    आरोपी ने कहा- किसी और से करने जा रही थी शादी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस गिरफ्त में आए तौसीक ने पूछताछ में बताया कि वो (निकिता) किसी और से शादी करने वाली थी, इसलिए उसने उसे मार दिया। आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी छात्रा से 24 से 25 अक्टूबर की रात लंबी बातचीत हुई थी। दोनों के बीच करीब 1000 सेकंड तक बात हुई थी। तौसीफ ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी मेडिकल की पढ़ाई अधूरी रह गई थी, क्योंकि मुझे गिरफ्तार कर लिया गया था। दरअसल, तौसीफ 12वीं कक्षा तक निकिता के साथ पढ़ा था। वह उस पर दोस्ती के लिए दबाव डालता था। आरोपी ने साल 2018 में छात्रा का अपहरण भी किया था, लेकिन बाद में समझौता हो गया था।

    यह भी पढ़ें: निकिता मर्डर: पुलिस गिरफ्त में आए तौसीफ ने गुनाह कबूला, कहा- 'वो किसी और से करने वाली थी शादी'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+