कंगना रनौत ने महाराष्‍ट्र की उद्धव सरकार के लॉकडाउन पर कसा ये तंज, वायरल हुई फोटो

मुंबई, अप्रैल 16: महाराष्‍ट्र में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए उद्धव ठाकरे सरकार ने मिनी लॉकडाउन लगाया है। 14 अप्रैल से लागू किया गए लॉकडाउन में राज्य में धारा 144 लागू किया है। प्रदेश सरकार ने इसे लॉकडाउन का नाम न देते हुए 'ब्रेक द चेन' अभियान नाम दिया है। हमेशा महाराष्‍ट्र सीएम उद्धव ठाकरे पर फ्रंट रहने वाली कंगना रनौत ने प्रदेश सरकार के इस लॉकडाउन पर तंज कसते हुए एक फोटो शेयर की है। कंगना द्वारा शेयर की गई फोटो जमकर वायरल हो रही है और यूजर्स जमकर चुटकी ले रहे हैं।

kangna

बता दें कंगना रनौत ने जब मुंबई की तुलना पीओके से की तभी से कंगना और शिवसेना में जंग छिड़ी हुई है। वो चाहे शिवसेना के संजय राउत हो यो उद्धव ठाकरे कंगना रनौत उन पर तंज का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। शिवसेना और कंगना में ये विवाद और तब बढ़ गया था जब कंगना का मुंबई स्थित घर पर बुलडोजर चलवा दिया गया था। अब हाल ही में कंगना ने कोरोना संक्रमण के बढ़ने पर महाराष्ट्र सरकार के 15 दिनों के लॉकडाउन के फैसले पर तंज कसा है।

udhav

दसअसल, कंगना रनौत ने अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है। ये एक शेड का फोटो है, जो हर तरफ से खुला है और सामने से उसमें कुंडी लगी है। फोटो पर लिखा है- 'महाराष्ट्र का लॉकडाउन में ऐसा ही है'। इस तरह कंगना रनौत ने महाराष्‍ट्र में बढ़ते कोरोना संकट में उद्धव सरकार के मिनी लॉकडाउन पर सवाल उठाया है।

कंगना के इस पोस्‍ट पर यूसर्ज ने ली चुटकी

कंगना रनौत के इस पोस्‍ट पर एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा- 'कंगना अब चुन चुनकर महाराष्ट्र सरकार से रोज बदला ले रही हैं'। दूसरे यूजर ने लिखा- 'लगता है संजय राउत की कुर्सी जाने पर ही कंगना मानेगी'।

महाराष्‍ट्र में लगाई गई हैं ये पाबंदिया

बता दें महाराष्ट्र में कोरोना के तेजी से मामले बढ़ने 4 अप्रैल से जो मिनी लॉकडाउन लगाया गया है उसके अंतर्गत सिनेमा हॉल, थिएटर, ऑडिटोरियम, मनोरंजन पार्क, जिम, प्‍ले ग्राउंट, फिल्मों, सीरियलों और विज्ञापनों की शूटिंग पर प्रतिबंध लगयाया गया था। और सभी दुकानें, मॉल, शॉपिंग सेंटर भी 14 अप्रैल की शाम सात बजे से एक मई तक बंद करने का आदेश दिया है और लोगों को घर में ही रहने का आग्रह किया है।

https://www.filmibeat.com/photos/hina-khan-60608.html?src=hi-oiहिना खान का बोल्ड अंदाज़ कर देगा आपको घायल, ये रही वो सारी तस्वीरें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+