निर्भया केस: इंदिरा जयसिंह पर बरसीं कंगना, कहा-ऐसी औरतों की कोख से पैदा होते हैं बलात्कारी

Recommended Video

    Kangana Ranaut ने Nirbhaya case पर किया करारा वार, Indira Jaising को कह दी ये बात | Oneindia Hindi

    नई दिल्ली। अपनी बेबाकी के लिए बॉलीवुड में मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने निर्भया गैंगरेप मामले में फांसी में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जताई है। अपनी आने वाली फिल्म पंगा(Panga) के प्रमोशन इवेंट के दौरन जब इसे लेकर कंगना रनौत से सवाल पूछा गया तो उन्होंने निर्भया के दोषियों की फांसी में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और कहा कि ऐसे लोगों को सबके सामने फांसी पर लटकाया जाना चाहिए, ताकि गैंगरेप जैसी घिनौनी हरकत करने से पहले लोग सौ बार सोचे। कंगना यहीं नहीं रूकी उन्होंने जानी-मानी वकील इंदिरा जयसिंह पर भी निशाना साधा और कहा कि ऐसी ही औरतों के कोख से बलात्कारी पैदा होते हैं।

     निर्भया के दोषियों को सबके सामने लगे फांसी

    निर्भया के दोषियों को सबके सामने लगे फांसी

    कंगना ने कहा कि निर्भया के दोषियों के जल्द से जल्द फांसी दिया जाना चाहिए। ऐसे लोगों को सबके सामने फांसी पर लटका देना चाहिए। ऐसा करने से लोगों के मन में डर पैदा हो, उन्हें पता चलना चाहिए गैंगरेप क्या है। ऐसी घिनौनी हरकत करने से पहले लोग सौ बार सोचेंगे। कंगना ने निर्भया गैंगरेप के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उनमें से एक तो माइनर था। कंगना ने कहा जो रेप करते हैं और जो रेप करने के काबिल हैं उसे किस हिसाब से माइनर बताया जा सकता है। कंगना ने कहा कि जो रिप्रड्यूस कर पा रहा है, जो रेप कर पा रहा है वो माइनर है ही नहीं।

     इंदिरा जयसिंह पर फूटा गुस्सा

    इंदिरा जयसिंह पर फूटा गुस्सा

    यही नहीं कंगना ने वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह (Indira Jaisingh) पर भी निशाना साधा। इंदिरा जयसिंह द्वारा निर्भया की मां की दी गई सलाह को लेकर कंगना का गुस्सा उनपर फूटा। कंगना ने कहा कि इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से बलात्कारी पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी औरतों को बलात्कारियों के साथ 4 दिन जेल में रखना चाहिए।

     क्या कहा था इंदिरा जयसिंह ने

    क्या कहा था इंदिरा जयसिंह ने

    आपको बता दें कि निर्भया गैंगरेप मामले में डेथ वारंट जारी हो जाने के बाद वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां आशा देवी से अपील की थी कि उन्हें सोनिया गांधी की तरह ही दोषियों को माफ कर देना चाहिए। उनके इस बयान पर निर्भया की मां का गुस्सा फूट पड़ा था। इंदिरा के बयान पर नाराजगी जताते हुए निर्भया की मां ने आरोप लगाया कि ऐसे लोग बलात्कारियों को सपोर्ट कर अपनी रोजी रोटी चलाते हैं, इसलिए पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिलता है। वहीं लोगों ने भी इंदिरा के बयान की आलोचना की। गौरतलब है कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया रेप केस के चारों दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। 1 फरवरी को सुबह 6 बजे चारों दोषियों की फांसी दी जानी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+