उद्धव ठाकरे पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- मूवी माफिया के बेस्ट CM को सबूत चाहिए
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सुशांत सिंह राजपूत मामले में बेबाकी से अपनी राय रख रही हैं। अब उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपने निशाने पर लिया है। कंगना की टीम ने ट्वीट करते हुए कहा, 'दुनिया के सबसे अच्छे सीएम कह रहे हैं कि मुझे सबूत दो, तो अब यह जनता की जिम्मेदारी है कि सबूत लेकर आएं, लेकिन मुंबई पुलिस की नहीं, जिन्होंने ना तो घटनास्थल को सील किया, ना बालों और नाखूंनों के सैंपल लिए लेकिन मूवी माफिया के सर्वश्रेष्ठ सीएम हमने सबूत चाहते हैं।'

'मूवी माफिया-पॉलिटिक्स माफिया ने हाथ मिलाया'
आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे वाला एक ट्वीट शेयर करते हुए उन्होंने आगे लिखा, 'कंगना को चुप कराने के लिए बहुत सी चीजें हुईं, इस हत्या में मूवी माफिया और पॉलिटिक्स माफिया ने हाथ मिलाया है, ये हल्के में ले रहे हैं। कंगना किसी से नहीं डरती और मौत से भी नहीं, तो ये छोटी चीजें करने की जरूरत नहीं है।' एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'सुशांत के परिवार और दोस्त स्मिता ने ये स्पष्ट किया है कि सुशांत इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे, वो डरे हुए थे और बोल रहे थे कि वो उन्हें मार देंगे और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सीएम ने उनकी (सुशांत) हत्या को दो मिनट में सुसाइड घोषित कर दिया और मूवी माफिया गिद्धों ने मानसिक विकार के अभियान शुरू कर दिए।'
Recommended Video

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?
इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से महाराष्ट्र सरकार और पुलिस पर उठाए गए सवालों पर पहली बार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जवाब दिया है। उद्धव ने कहा है कि मैं उन लोगों की निंदा करना चाहूंगा जो पुलिस की दक्षता पर सवाल उठा रहे हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई पुलिस असमर्थ नहीं है। अगर किसी के पास इस मामले के बारे में कोई सबूत हैं तो वो इसे हमारे पास ला सकते हैं और हम पूछताछ करेंगे। दोषी को सजा देंगे। लेकिन इस मामले को महाराष्ट्र और बिहार दो राज्यों के बीच विवाद पैदा करने के बहाने के रूप में इस्तेमाल ना करें।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सुशांत सिंह केस में राज्य सरकार लापरवाही बरत रही है। इस पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि विपक्ष इंटरपोल या नमस्ते ट्रंप के फॉलोअर्स को भी जांच के लिए ला सकता है। देवेंद्र फडणवीस को समझना चाहिए कि यह वही पुलिस है जिसके साथ उन्होंने पांच साल काम किया है। यह वही पुलिस है जिसने कोरोना के साथ लड़ाई के दौरान कई बलिदान दिए हैं।

बिहार पुलिस कर रही जांच
14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे इस मौत के पीछे का कारण पता चल सके। इस मामले में मुंबई पुलिस डेढ़ महीने से जांच कर रही है लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। सुशांत के पिता ने कुछ दिन पहले पटना में एफआईआर दर्ज करा रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ सुशांत को सुसाइड के लिए मजबूर करने और धोखाधड़ी करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद पटना पुलिस मुंबई में जांच कर रही है। अभी तक पुलिस ने जांच के बाद से कई बड़े खुलासे किए हैं। जिसके बाद से मुंबई पुलिस की जांच सवालों के घेरे में आ गई है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications