जानिए कंगना रनौत ने विराट कोहली को क्यों कहा 'Panga King'?

नई दिल्ली। बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पंगा' की वजह से चर्चा में हैं, फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं, हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्‍होंने टीम इंडिया के कप्तान और हर दिल अजीज विराट कोहली के लेकर एक बड़ी बात कही।

विराट कोहली हैं 'पंगा किंग' ...

विराट कोहली हैं 'पंगा किंग' ...

कंगना ने कहा, 'मैं जरूर पंगा क्‍वीन हूं लेकिन टीम इंडिया के 'पंगा किंग' निश्‍चित तौर पर विराट कोहली हैं। वह निडर हैं और हर उस चैलेंज को लेने के लिए तैयार रहते हैं जो उनके रास्‍ते में आते हैं और इस बार हम दोनों एक ही दिन पंगा लेंगे, मैं थिएटर में और विराट न्‍यूजीलैंड के खिलाफ ग्राउंड में। यह मजेदार होगा।

 मैं केवल अपने दिल की सुनती हूं: कंगना

मैं केवल अपने दिल की सुनती हूं: कंगना

कंगना ने कहा कि मैं अपनी मर्जी की मालिक हूं, मैं केवल अपने दिल की सुनती हूं कि क्या सही है। मैंने कम उम्र में घर छोड़ दिया था और मुझ पर हुक्म चलाने वाला कोई नहीं रहा। मैंने 17 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था और तभी से में पंगा ले रही हूं। हो सकता है कि मेरी हरकतें बचपने वाली रही हों लेकिन फिर भी मैंने अपने मन के कहे को माना।

कबड्डी प्‍लेयर की कहानी है 'पंगा' फिल्म

कबड्डी प्‍लेयर की कहानी है 'पंगा' फिल्म

गौरतलब है कि 'पंगा' फिल्म में कंगना के अलावा नीना गुप्‍ता, रिचा चड्ढा और जस्‍सी गिल जैसे ऐक्‍टर्स भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म एक कबड्डी प्‍लेयर की कहानी है, जो कि मां बनने के बाद गेम में वापसी करना चाहती है। फिल्‍म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+