ऋतिक की शिकायत- कंगना सेक्‍सुअल रिलेशन के लिए उकसा रही थी, जानिए क्‍या जवाब मिला

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत और एक्‍टर ऋतिक रोशन के विवादों का जिन्‍न एक बार फिर बोतल से बाहर निकल आया है। एक टीवी इंटरव्‍यू में कंगना ने ऋतिक के बारे में खुलकर बात की जिसके बाद ऋतिक की ओर से शिकायत फाइल की गई है। यह शिकायत 29 पेज का है और इसमें कई कंगना पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि वहीं इस बात का भी दावा किया जा रहा है कि यह शिकायत एक साल पुरानी है जिसे ऋतिक के वकील महेश जेठमलानी ने फाइल की थी। इस मामले में कंगना के वकील रिजवान ने सफाई देते हुए कहा है कि ये काफी चौंकाने वाला है कि मीडिया 2016 की शुरुआत में ऋतिक रोशन द्वारा की गई पुलिस शिकायत को फ्रेश स्टोरी बता रही है। कंगना इस शिकायत का पूरी कानूनी प्रक्र‍िया के साथ सामना कर चुकी हैं। तो आईए आपको एक बार फिर से पूरे विस्‍तार से बताते हैं कि ऋतिक ने क्‍या लिखा था अपनी शिकायत में।

गंदे-गंदे ई-मेल भेजती थीं कंगना रनौत

गंदे-गंदे ई-मेल भेजती थीं कंगना रनौत

इस कंप्लेंट में ऋतिक ने कंगना पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें सेक्शुअली एक्सप्लिसिट ई-मेल भेजती थीं उन्हें अपना प्रेमी बताती थीं। ऋतिक ने कंगना के इन मेल्स को इग्नोर कर दिया था। कंप्लेंट के अनुसार कंगना और ऋतिक पहली बार साल 2009 में एक दूसरे से मिले थे। उस वक्त दोनों फिल्म काइट्स की शूटिंग कर रहे थे। इसके बाद दोनों ने कृष 3 में भी साथ काम किया। हालांकि, दोनों के इस रिश्ते के बारे में सबसे पहले खबर तब आई जब कंगना ने सबके सामने 'सिल्ली एक्स' का जिक्र करते हुए कुछ कहा था। इसको ऋतिक ने अपने रिश्ते के संदर्भ में लिया था।

ऋतिक और कंगना के प्रोफेशनल रिश्ते

ऋतिक और कंगना के प्रोफेशनल रिश्ते

इस 29 पेज के शिकायत पत्र में ऋतिक के सलाहकार ने लिखा है कि ऋतिक और कंगना के प्रोफेशनल रिश्ते रहे हैं। उन्होंने अपने और अपने पिता की बर्थडे पार्टी में कंगना को उसी तरह बुलाया था, जैसे इंडस्ट्री के अन्य लोगों को बुलाया। उन्होंने कंगना की ओर से भेजे उन आरोपों को भी बेबुनियाद बताया जिनमें कहा गया कि ऋतिक ने कंगना का जज्बाती और दिमागी तौर पर शोषण किया है। उधर, कंगना की टीम की ओर से कहा गया है कि ये केस बंद हो चुका है, लेकिन मुंबई पुलिस ने कंफर्म किया है कि ये केस अभी बंद नहीं हुआ है।

क्‍या कहना है कंगना की बहन रंगोली का

क्‍या कहना है कंगना की बहन रंगोली का

कंगना की बहन रंगोली ने भी इस पर जवाब दिया है। उन्होंने टि्वटर पर रितिक को टेग करते हुए लिखा है, हर कोई बता सकता है कि स्टॉकर कौन है। कंगना स्टॉकर अंकल से आगे बढ़ चुकी है। अपनी बीवी और बच्चों पर फोकस कीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+