कंगना रनौत का नसीरु्द्दीन को करारा जवाब, बोलीं- मैं इन सब चीजों की आदी हो चुकी हूं लेकिन क्या आप?

कंगना रनौत का नसीरु्द्दीन को करारा जवाब, बोलीं- मैं इन सब चीजों की आदी हो चुकी हूं लेकिन क्या आप?

मुंबई। एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्‍म को लेकर बवाल मचा हुआ है। कई बड़े कलाकारों ने बॉलीवुड में व्‍याप्‍त भाई-भतीजावाद को लेकर कई खुलासे किए। वहीं फिल्‍म अभिनेत्री कंगना रनौत ने सुशांत की मौत के लिए नेपोटिज्‍म को जिम्मेदार बताया और उन्‍होंने फिल्म जगत में नए कलाकारों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ खुलकर बोलना शुरू किया है, जिसकी वजह से वह इंडस्ट्री के तबके के निशाने पर भी हैं। अब बॉलीवुड के कलाकार नसीरुद्दीन शाह ने नेपोटिज्‍म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए जो बात कही वो कंगना रनौत के गले नहीं उतरी और उन्‍होंने नसीरुद्दीन पर पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया है।

kangnanasir
बता दें नेपोटिज्‍म के सवाल पर नसीरुद्दीन ने कहा कि जिन लोगों के दिमाग में इंडस्ट्री के खिलाफ गंदगी भरी हुई है वो अब मीडिया के सामने जाकर सब उगल रहे हैं। नसीरुद्दीन के इस बयान पर कंगना ने पटलवार करते हुए ट्वीट किया है।

कंगना रनौन ने ट्वीट कर लिखी ये बात

कंगना रनौन ने ट्वीट कर लिखी ये बात

कंगना रनौत ने लिखा है कि धन्यवाद नसीर जी, आपने मेरे सारे अवॉर्ड्स और सफलताओं को तोला, जिसमें नेपोटिज्म कुछ भी नहीं। मैं अब इन सब चीजों की आदी हो चुकी हूं लेकिन क्या आप मुझे तब भी यही कहते अगर मैं प्रकाश पादुकोण या अनिल कपूर की बेटी होती?

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput Case: सुशांत के भाई का बड़ा बयान, गवाहों की जान को खतरा | वनइंडिया हिंदी
    कंगना ने कहा आप जैसे महान कलाकार की तो गालियां भी भगवान के प्रसाद की तरह हैं

    कंगना ने कहा आप जैसे महान कलाकार की तो गालियां भी भगवान के प्रसाद की तरह हैं

    फिल्‍म अभिनेत्री कंगना रनौत ने इसके तुरंत बाद ट्वीटर पर नसीरुद्दीन का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट पर लिखा- नसीर जी एक शानदार आर्टिस्ट हैं। आप जैसे महान कलाकार की तो गालियां भी भगवान के प्रसाद के जैसी हैं। मैं उन चीजों को देखती हूं जिसमें मैंने और नसीर जी ने सिनेमा के बारे में अच्छी बातें की थीं। इसके साथ कंगना ने नसीरुद्दीन को ये भी याद दिलाया कि और मुझे याद है कि आपने पिछले साल मेरे काम की सराहना की थी।

    नसीरुद्दीन ने कहा बहस का स्तर बहुत बचकाना हो रहा है

    नसीरुद्दीन ने कहा बहस का स्तर बहुत बचकाना हो रहा है

    बता दें नेपोटिज्‍म पर चल रही बहस को लेकर नसीरुद्दीन से एक साक्षात्‍कार में जब ये सवाब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि इस बहस से कुछ बदलाव आएंगा ? इस प्रश्‍न के जवाब में नासिद्दीन ने कहा इसकी सिर्फ उम्मीद की जा सकती है, लेकिन इस बहस का स्तर बहुत बचकाना हो रहा है। हम अपने गंदे लंगोट सबके सामने क्यों धो रहे हैं। नसीरुद्दीन ने कहा कि सुशांत के निधन के बाद लोग बॉलीवुड में नेपोटिज्म और बाहरी लोगों को लेकर बहस कर रहे हैं। नसीरुद्दीन ने कंगना रनौत के लिए कहा कि वह कुछ फिल्ममेकर्स और स्टारकिड्स को निशाना बना रही हैं, यहां तक की वो तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर जैसे एक्टर्स को वह बी ग्रेड बता चुकी हैं।

    अब तो लोग पोस्टर पर नहीं दिखाई देने पर भी आवाज उठा रहे हैं

    अब तो लोग पोस्टर पर नहीं दिखाई देने पर भी आवाज उठा रहे हैं

    नसीरुद्दीन ने आगे कहा अब तो हद हो गई है लोग पोस्‍टर पर न दिखने पर लोग आवाज उठा रहे हैं। अगर हम सभी ने शिकायत करनी शुरु कर दी तो ये फिल्‍म इंडस्‍ट्री दुनिया की सबसे खराब जगह मानी जाएगी। आपको बता दें दीपक डोबरियाल ने फिल्मों के पोस्टर पर जगह न मिलने की शिकायत की थी'। जिस पर काउंटर करते हुए नसीरुद्दीन ने ये बात कही।

    कंगना ने करण जौहर का पद्मश्री अवार्ड वापस लिए जाने की सरकार से अपील

    कंगना ने करण जौहर का पद्मश्री अवार्ड वापस लिए जाने की सरकार से अपील

    गौततलब है कि फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म डायरेक्टर करण जौहर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए केंद्र सरकार से मांग की है कि सरकार ने उन्हें जो पद्मश्री पुरस्कार दिया है, उसे वापस ले। कंगना ने ट्वीट करके करण जौहर पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह करण को दिए गए पद्मश्री पुरस्कार को वापस ले। कंगना का आरोप है कि करण जौहर ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर डराने-धमकाने की कोशिश की थी। यही नहीं उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ भी षड़यंत्र किया था और उनके करियर को बर्बाद करने की कोशिश की। कंगना यहीं नहीं रूकीं उन्होंने करण जौहर पर देश की सेना के खिलाफ फिल्म बनाने का भी आरोप लगाया है।

    कंगना ने कहा है कभी भी मेरा ट्विटर हैंडल सस्पेंड हो सकता है

    कंगना ने कहा है कभी भी मेरा ट्विटर हैंडल सस्पेंड हो सकता है

    बता दें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी संक्रिय हैं, उन्होंने आशंका जाहिर की है कि उनका ट्विटर अकाउंट कभी भी सस्पेंड हो सकता है।कंगना ने ट्वीट कर लिखा कि मेरे दोस्त यहां पर मेरी बातों को बिना सिर पैर की समझ सकते हैं क्योकि यह अधिकतर मूवी माफिया, एंटी नेशनल और हिंदू फोबिक के खिलाफ है। मैं जानती हूं कि यहां मेरा समय बहुत ही सीमित है, ये लोग मेरा ट्विटर अकाउंट कभी भी सस्पेंड करा सकते हैं, हालांकि मेरे पास उनके बारे में काफी कुछ साझा करने को है, लेकिन यह समय अधिक से अधिक इन लोगों को बेनकाब करने के लिए करूंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+