दीपिका के जेएनयू जाने पर कंगना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं कभी टुकड़े-टुकड़े गैंग के...

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी, तो वहीं जेएनयू जाने को लेकर खुद दीपिका भी विवादों में घिरी रहीं। दीपिका फिल्म के रिलीज से ठीक पहले जेएनयू पहुंची थीं और वहां विरोध कर रहे छात्रों के बीच खड़ी हुई थीं, उसके बाद से दीपिका और उनकी फिल्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। वहीं, दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने के मुद्दे पर पहली बार बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है।

दीपिका को पता है वो क्या कर रही हैं- कंगना

दीपिका को पता है वो क्या कर रही हैं- कंगना

दीपिका के जेएनयू जाने पर कंगना रनौत ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर रही हैं। वह अच्छी तरह जानती हैं कि वह क्या कर रही हैं। मुझे इस बारे में राय नहीं देनी चाहिए कि वह क्या कर रही हैं। मेरे लिए यह कहना उचित नहीं है कि उनको ऐसा करना चाहिए था या नहीं।' कंगना ने कहा, 'मैं वह कह सकती हूं जो मैं करना चाहती हूं। मैं निश्चित रूप से टुकडे़-टुकड़े गैंग के साथ जाना और खड़ा होना नहीं चाहती।'

मुझे क्या करना है वो बता सकती हूं- कंगना

मुझे क्या करना है वो बता सकती हूं- कंगना

कंगना ने कहा, 'मैं उन लोगों के साथ खड़ा होना नहीं चाहती जो जवानों के शहीद होने पर जश्न मनाते हैं। मैं बता सकती हूं कि मुझे क्या करना है, लेकिन मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहती कि दीपिका को क्या करना चाहिए था।' कंगना से जब फिल्म छपाक का बॉयकॉट किए जाने के मुद्दे पर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने कहा, 'कोई भी अच्छी फिल्म का विरोध नहीं कर सकता है, फिल्म अच्छी होगी तो चलेगी ही, इसलिए फिल्मों का बहिष्कार करने का कोई मतलब नहीं हैं।'

कंगना ने की थी फिल्म छपाक की तारीफ

कंगना ने की थी फिल्म छपाक की तारीफ

कंगना ने इसके पहले, फिल्म छपाक की तारीफ की थी। उन्होंने एक वीडियो संदेश में फिल्म 'छपाक' के लिए दीपिका-मेघना को थैंक्स कहा था। कंगना ने कहा था, 'हाल ही में फिल्म 'छपाक' का ट्रेलर देखा, जिसे देखकर मुझे अपनी बहन रंगोली के साथ हुए एसिड अटैक की सारी यादें ताजा हो गईं, मेरी बहन रंगोली की हिम्मत मुझे हर मुश्किल हालात से पंगा लेने को प्रेरित करती है, उसकी मुस्कुराहट ही मुझे दर्द से लड़ने की वजह भी देती है।'

कंगना अपनी फिल्म 'पंगा' के प्रमोशन में जुटी हैं

कंगना अपनी फिल्म 'पंगा' के प्रमोशन में जुटी हैं

कंगना ने कहा था कि मेरा पूरा परिवार मेघना गुलजार और दीपिका को धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इस मुद्दे पर फिल्म बनाई। बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म पंजा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। कंगना की फिल्म पंगा ऐसी लड़की की कहानी है जो कबड्डी की नेशनल प्लेयर रही है, लेकिन अब शादी के बाद पारिवारिक बंधनों में बंध जाती है। कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+