kangana ranaut: मुंबई पहुंचते ही महाराष्ट्रियन लुक में सिद्धिविनायक दर्शन करने पहुंची कंगना रनौत, बोली ये बात
मुंबई में एंट्री करते ही महाराष्ट्रियन वेषभूषा में सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंची कंगना रनौत, बोली ये बात
मुंबई। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लंबे समय के अंतराल के बाद मंगलवार को अपनी कर्मभूमि मायानगरी मुंबई पहुंच गईं। मुंबई में एंट्री करते ही वो मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनियाक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची। इसकी जानकारी कंगना रानौत ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर करते हुए कुछ फोटो भी शेयर की और एक पोस्ट भी लिखा। आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा?

कंगना ने कर्मभूमि मुंबई में पहुंचते ही बप्पा का लिया आर्शीवाद
बता दें बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच को लेकर कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस पर सवालिया निशान उठाते हुए मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की थी जिसके बाद महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार और एक्ट्रेस के बीच जमकर वाक युद्ध हुआ यहां तक कि कंगना के बंगले पर बुलडोजर चलाए जाने के बाद कोर्ट कचहरी भी हुई। वहीं अब इस सबके बाद कंगना रनौत तमाम खिलाफत के बावजूद बेखौफ होकर मुंबई पहुंच गईं हैं और उन्होंने मुंबई पहुंचते ही बप्पा के दर्शन किए। मंदिर में दर्शन करने पहुंची कंगना रनौत पूरे महाराष्ट्रियन वेषभूषा में नजर आईं।

महाराष्ट्रियन वेषभूषा में सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंची कंगना रनौत
कंगना रनौत मनाली से मुंबई लौटते ही आज सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंची तो उन्होंने हरे रंग की सिल्क की साड़ी, बालों में गजरा लगाया हुआ था वो पूरे महाराष्ट्रियन ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। कंगना रानौत ने सिद्धिविनायक गणपति बप्पा की आरती में हिस्सा भी लिया। उनके साथ उनकी बहन रंगोली भी मौजूद थी।

कंगना ने लिखी ये पोस्ट - मुझे लगता है कि....
कंगना ने अपनी और अपनी बहन की फोटो साझा करते हुए लिखा अपने प्रिय शहर मुंबई के लिए खड़े होने के लिए मुझे जितनी शत्रुता का सामना करना पड़ा, उससे मुझे दुःख हुआ, आज मैं मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक जी के दर्शन के लिए गई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कंगना रनौत ने आगे लिखा कि मुझे लगता है कि मैं सुरक्षित, प्यार और स्वागत कर रहा हूं। जय हिंद जय महाराष्ट्र🙏












Click it and Unblock the Notifications