जयललिता के बाद अब इंदिरा गांधी बनेंगी कंगना रनौत, रोल के लिए तैयार होते हुए तस्वीरें वायरल
मुंबई, 24 जून: कंगना रनौत तमिलानाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की जिंदगी पर बनी फिल्म 'थलाइवी' को लेकर हाल के दिनों में काफी चर्चा में रही हैं। ये फिल्म पूरी हो चुकी और कोरोना की वजह से इसकी रिलीज नहीं हो सकी है। जयललिता के बाद अब कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में इमरजेंसी के दौर को दिखाया जाएगा। इंदिरा गांधी के किरदार के लिए तैयार होती कंगना की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

कंगना का प्रोडक्शन हाउस बनाएगा 'इमरजेंसी'
कंगना रनौत ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी है। कंगना ने बताया है कि 1975 में देश में लगाई गई इमरजेंसी पर वो फिल्म बना रही हैं। फिल्म का नाम भी इमरजेंसी है। जिसमें वो खुद इंदिरा गांधी के रोल में होंगी। कंगना रनौत का प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स इस फिल्म का निर्माण करेगा।

कंगना बोलीं- ये जर्नी शुरू
अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना ने इंस्टा पर लिखा है- हर कैरक्टर नए सफर की खूबसूरत शुरुआत होती है। आज हमने इमरजेंसी की यात्रा बॉडी, फेस स्कैन और कास्ट के साथ शुरू कर दी है। कई अद्भुत कलाकार एक के विजन को स्क्रीन पर लाने के लिए एकसाथ आए हैं। यह बेहद स्पेशल होगा। कंगना ने बताया है कि ये फिल्म इंदिरा गांधी की बायॉपिक नहीं है। ये फिल्म इमरजेंसी के समय पर होगी।
बीजेपी के खिलाफ कन्हैया कुमार, दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार करने गई तो कई प्रोजेक्ट से मुझे निकाल दिया गया: स्वरा भास्कर

जयललिता का किरदार निभाकर भी चर्चा में रहीं कंगना
कंगना रनौत बीते साल अपनी फिल्म 'थलाइवी' में व्यस्त थीं। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की जिंदगी पर बनी फिल्म में कंगना लीड रोल में नजर आ रही हैं। कंगना ने इस फिल्म के लिए काफी वजन भी बढ़ाया था, जिसके चलते उनकी तारीफ भी हुई थी। कंगना के साथ फिल्म में तमिल सुपरस्टार अरविंद स्वामी नजर आएंगे। निर्माताओं का इस फिल्म को इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने का प्लान था। कोरोना के चलते रिलीज को टाल दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications