रिलीज के पहले ही दिन कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' को झटका, ऑनलाइन हो गई लीक
नई दिल्ली। भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान रह चुकीं जया निगम की जिंदगी पर आधारित कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' शुक्रवार, 24 जनवरी को रिलीज हुई। इसी दिन वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' भी रिलीज हुई। वहीं, रिलीज के कुछ घंटों के भीतर ही दोनों फिल्मों को झटका लगा है। तमिलरॉकर्स ने 'पंगा' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' को ऑनलाइन लीक कर दिया है।

तमिलरॉकर्स ने लीक की दोनों फिल्में
दोनों फिल्मों के ऑनलाइन लीक होने से इनकी कमाई पर असर पड़ सकता है। कुख्यात वेबसाइट तमिलरॉकर्स ने इन दोनों फिल्मों के रिलीज होने के पहले ही दिन लीक कर दिया। दोनों फिल्मों को क्रिटिक्स ने काफी सराहा है लेकिन अब ऑनलाइन लीक होने के कारण इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। हाल ही में आई अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी-द अनसंग वॉरियर' और सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'दरबार भी ऑनलाइन लीक हो गई थी। हालांकि, दोनों फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की है।

'पंगा' की धीमी शुरुआत
ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि 'पंगा' में लाइट फ्लेवर के साथ इमोशनल टच भी है। इसका सब्जेक्ट बहुत ही आकर्षित करता है कि शादी के बाद भी महिलाएं अपने सपनों को पूरा कर पाती हैं। इस फिल्म के पहले दिन 5 करोड़ का कारोबार करने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन फिल्म की शुरुआत धीमी रही है और फिल्म ने पहले दिन 2.70 करोड़ की कमाई की है, हालांकि वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई में इजाफा होने की उम्मीद है। फिल्म 'पंगा' में कंगना के अलावा ऋचा चड्ढा, नीना गुप्ता, जस्सी गिल भी नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी हैं।

'स्ट्रीट डांसर 3डी' ने पहले दिन की 10 करोड़ की कमाई
ये फिल्म एक महिला की शादी के बाद उसके करियर बनाने की जद्दोजहद की कहानी है। जया (कंगना) कैसे शादी के बाद कबड्डी टीम में जगह बनाती हैं, यह फिल्म में दिखाया गया है। वहीं, वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' ने पहले दिन 10.26 की जबरदस्त कमाई की है। आने वाले दिनों में भी ये फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। ये फिल्म में भारत में 3700 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी, जबकि फिल्म को ओवरसीज 710 स्क्रीन मिले हैं। ये एक डांस बेस्ड फिल्म है।












Click it and Unblock the Notifications