'हिंदू धर्म मिटाने पर आमादा', जोहरान ममदानी पर भड़कीं कंगना रनौत, मिरा नायर के बेटे को बताया 'पाकिस्तानी जैसा'

Kangana Ranaut Zohran Mamdani: बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने तीखे बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने निशाना साधा है भारतीय मूल की मशहूर फिल्ममेकर मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी पर, जो न्यूयॉर्क मेयर की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

कंगना रनौत ने न केवल जोहरान ममदानी के नाम और पहचान पर सवाल उठाए, बल्कि उन पर हिंदू धर्म को मिटाने की मंशा रखने का भी आरोप लगाया। कंगना रनौत ने कहा कि जोहरान ममदानी भारतीय से ज्यादा पाकिस्तानी लगता है। कंगना रनौत ने मीरा नायर के काम और व्यक्तित्व की तारीफ की, वहीं उनके बेटे जोहरान ममदानी पर हमला बोलते हुए लिखा कि वे "अब हिंदू धर्म को मिटाने की योजना में जुटे हैं।"

Kangana Ranaut Zohran Mamdani

कंगना रनौत बोलीं- 'अब वो हिंदू धर्म को मिटाने पर आमादा हैं'

कंगना रनौत ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जोहरान ममदानी के खिलाफ एक पोस्ट री-शेयर करते हुए लिखा,

"उनकी मां मीरा नायर हमारे देश की महान फिल्ममेकर हैं, पद्मश्री हैं, भारत की मशहूर बेटी हैं। उन्होंने मशहूर लेखक महमूद मामदानी से शादी की जो गुजराती मूल के हैं। बेटे का नाम रखा 'जोहरान ममदानी' जो सुनने में पाकिस्तानी जैसा लगता है, भारतीय नहीं...क्या हुआ उनके हिंदू खून या पहचान को? और अब वो हिंदू धर्म को मिटाने पर आमादा हैं? वाह!! हर जगह यही कहानी है।''

कंगना रनौत ने ये प्रतिक्रिया उस ट्वीट पर दी जिसमें दावा किया गया था कि जोहरान ममदानी ने एक बार टाइम्स स्क्वायर में प्रदर्शनकारियों की भीड़ का नेतृत्व किया था, जिन्होंने हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं और भगवान राम का अपमान किया था।

कौन हैं जोहरान ममदानी?

  • जोहरान ममदानी, 33 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी फिल्ममेकर मीरा नायर और लेखक महमूद मामदानी के बेटे हैं। वे एक समाजवादी नेता हैं और डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स ऑफ अमेरिका से जुड़े हुए हैं।
  • फिलहाल वे न्यूयॉर्क के मेयर पद की दौड़ में सबसे आगे हैं और अगर जीते, तो वे शहर के पहले मुस्लिम मेयर बन सकते हैं। उनका मुकाबला न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो से था, जिन्होंने पहले ही रेस से खुद को बाहर कर लिया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने भी साधा निशाना

जोहरान ममदानी सिर्फ भारत में ही नहीं, अमेरिका में भी विवाद का केंद्र बन चुके हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें "100% कम्युनिस्ट पागल" कहकर अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर हमला बोला।

ट्रंप ने लिखा, "वो दिखने में भी भयानक हैं, आवाज चुभने वाली है, समझदारी कम है। AOC और बाकी बेवकूफों का समर्थन उन्हें मिला है। और तो और हमारे महान 'पैलेस्टीन प्रेमी' सेनटर चक शूमर तक उनके सामने झुके हुए हैं!"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+