ट्विटर पर आईं कंगना रनौत, सुशांत मामले की इस बात को बताया अपने फैसले की वजह

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत अब सोशल साइट ट्विटर पर आ गई हैं। हालांकि ट्विटर उनका लिए नया नहीं है, अभी तक टीम कंगना के नाम से बने ट्विटर हैंडल से वो अपनी बात रखती थीं। अब उन्होंने इस अकाउंट का नाम कंगना रनौत कर लिया है। अब उन्होंने अपना ट्विटर हैंडल टीम से लेकर खुद चलाने का फैसला लिया है। कंगना ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जिस तरह से लोगों ने लगातार सोशल मीडिया पर लिखा और इसका असर भी सरकारों पर देखने को मिला। उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर आने का फैसला लिया।

Recommended Video

    Jiah Khan की Mother ने की CBI जांच की मांग, कहा- Jiah की तरह Sushant को मारा गया | वनइंडिया हिंदी
    वीडियो शेयर कर कही ये बात

    वीडियो शेयर कर कही ये बात

    ट्विटर पर शेयर किए अपने वीडियो में कंगना ने कहा, मुझे फिल्मों में काम करते हुए करीब 15 साल हो गए हैं। इन 15 सालों में ऐसे बहुत सारे मौके आए हैं जब मुझसे कहा गया कि मैं सोशल मीडिया ज्वाइन करूं। करोड़ों की डील्स आईं लेकिन एक ही क्लॉज था कि मुझे सोशल मीडिया पर होना पड़ेगा। ये डील्स मैंने जाने दीं और मैं सोशल मीडिया पर नहीं आईं। दरअसल, मुझे अपनी ऑडियंस से वो दूरी महसूस नहीं हुई। मुझे लगा कि अगर मुझे कुछ कहना है तो मैं अर्धविकसित तरीके से क्यों कहूं।

    मैंने पहली बार सोशल मीडिया की पावर देखी

    मैंने पहली बार सोशल मीडिया की पावर देखी

    कंगना रनौत ने कहा, इस साल जो मैंने देखा है, वो काफी अलग है। मैंने पहली बार सोशल मीडिया की पावर देखी है। मैंने देखा है कि किस तरह से सारा विश्व एक साथ आ गया। हम सबने एक साथ सुशांत के लिए लड़ाई लड़ी और सफलता भी पाई है। इससे मुझे बहुत उम्मीदें हो गई हैं। मुझे बहुत आशाएं हो गई हैं कि जो भी हम न्यू इंडिया के लिए रिफॉर्म्स चाहते हैं उनके लिए आवाज उठा सकते हैं और इसलिए इस महीने मैंने पहली बार सोशल मीडिया पर कदम रखा है। पहली बार मैं ट्विटर पर आई हूं और बहुत एक्साइटेड हूं।

    कंगना ने आग कहा कि मुझे आपका सहयोग चाहिए और मैं इस सफर को लेकर बहुत कुछ आगे देख रही हूं जिसमें बहुत सारे शानदार लोग हैं। उन्हें जानने का मौका मिल रहा है और एक तरह से नए रिश्तों की शुरुआत हो रही है। मैं निकट भविष्य में मैं यहां पर बहुत अच्छा वक्त देख रही हूं।

    सुशांत केस में लगातार बोलती रही हैं कंगना

    सुशांत केस में लगातार बोलती रही हैं कंगना

    सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में कंगना रनौत लगातार अपनी बात रख रही हैं। कई वीडियो उन्होंने टीम कंगना रनौत नाम के ट्विटर हैंडल से इस मामल पर जारी किए हैं। बीते कुछ सालों में कंगना की पहचान एक ऐसी अभिनेत्री की रही है जो खूब बोलती हैं। हाल के दिनों में लगातार नेपोटिज्म के मुद्दे पर उन्होंने बयान दिए हैं। कई फिल्मी परिवार उनके निशाने पर हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+