कंगना रनौत के मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान होते ही पुराना ट्वीट हुआ वायरल, लोग निकाल रहे गुस्सा
Mandi Lok Sabha seat Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की अब राजनीति में एंट्री हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने कंगना रनौत को हिमाचल को मंडी लोकसभा सीट से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। सोशल मीडिया पर अपने सनातन संबंधी बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत के मंडी से चुनाव लड़ने का ऐलान होने के बाद एक्ट्रेस का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। आइए जानते है आखिर इस पुराने ट्वीट में ऐसा क्या लिखा है?

2021 में विधान चुनाव लड़ने की उड़ी थी खबर
बता दें 2021 के हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले भी कंगना के हिमाचल के इसी मंडी सीट से चुनाव लड़ने की खबर सामने आई थी हालांकि तब भाजपा ने इस सीट से कारगिल हीरो कुशाल ठाकुर को इस सीट से चुनाव लड़वाया था। 2021 में हिमाचल विधानसभा चुनाव कंगना नहीं लड़ी तभी से ये माना जा रहा था कंगना रनौत अब सीधे 2024 के लोससभा चुनाव लड़कर सीधे संसद पहुंचेगीं।
कंगना ने पहले चुनाव लड़ने का दिया था हिंट
मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के भांबला की रहने वाली कंगना को उनके अपने शहर मंडी से चुनाव लड़वाने की डिमांड लंबे समय से लोग कर रहे थे वहीं एक्ट्रेस ने भी चुनाव लड़ने का इशारा अपने बयानों में दिया था। 2023 में द्वारका में कंगना रनौत ने कहा था कि अगर भगवान की कृपा रही तो वो जरूरी चुनाव लड़ेगी।
भाजना ने कंगना रनौत को उनकी जन्मस्थली से दिया टिकट
भाजपा ने आगामी लोकसभा 2024 चुनावों के लिए उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी की, जिसमें कंगना रनौत को उनकी जन्मस्थली मंडी लोकसभसीट से चुनाव मैदान में उतारा है। मंडी सीट से कंगना रनौत के नाम का ऐलान होने के बाद कंगना रनौत का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है इस पुराने ट्वीट को देखकर लोग एक्ट्रेस पर गुस्सा निकाल रहे हैं।
पुराने ट्वीट में कंगना ने ऐसा क्या कहा था?
दरअसल, ये पोस्ट मार्च 2021 की है जिसमें कंगना ने हिमाचल प्रदेश से कभी भी चुनाव ना लड़ने की बात कही थी। कंगना ने अपनी उस पोस्ट में लिखा था
"मुझे 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरा ग्वालियर का विकल्प दिया गया था। एचपी (हिमाचल प्रदेश) की आबादी मुश्किल से 60/70 लाख है, कोई गरीबी/अपराध नहीं है। अगर मैं राजनीति में आती हूं, तो मुझे ऐसा राज्य चाहिए जिन जटिलताओं पर मैं काम कर सकती हूं और रानी बन सकती हूं, मैं उस क्षेत्र में भी हूं। आप जैसे छोटे फ्राई बड़ी बातों को नहीं समझ पाएंगे।"
पाखंड की भी सीमा होती है.... पुरानी पोस्ट पर दे रहे लोग ऐसे रिएक्शन
रविवार को रेडिट पर कंगना रनौत के इस तीन साल पुराने ट्वीट को रीशेयर करते हुए एक शख्स ने लिखा 'पाखंड की भी सीमा होती है।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा "अभिनेता और राजनेताओं के बारे में आपको एक बात जाननी चाहिए - वे हमेशा सार्वजनिक रूप से जो कहते हैं उसके ठीक विपरीत करते हैं।"
कंगना इस बिल में फिट बैठती हैं
वहीं एक यूजर ने कंगना रनौत के पुरानी पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की लिखा अब तक राजनेता बनने वाले सभी अभिनेताओं में से, कंगना इस बिल में फिट बैठती हैं। वह एक अच्छी अभिनेता थीं और नेता हैं, लेकिन आपकी कुछ ऑफस्क्रीन हरकतें अच्छी नहीं थी लेकिन वह राजनेता बनने के लिए फिट बैठती हैं।"
एक्ट्रेस के बचाव में आए फैंस
एक अन्य ने लिखा "छोटे लोग बड़ी बातें नहीं समझ पाएंगे'। वह इतनी अच्छी लाइनें कैसे लाती हैं?" जिस पर एक ने जवाब दिया कि अभी संसद के दृश्यों की कल्पना कीजिए।" वहीं कंगना के कुछ फैंस ने एक्ट्रेस का फेवर करते हुए लिखा आखिर इतनी नफरत क्यों? अगर वह राजनीति करना चाहती हैं तो यह उनकी पसंद है।

कंगना रनौन ने भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर क्या कहा देखें एक्ट्रेस की पोस्ट
My beloved Bharat and Bhartiya Janta’s own party, Bharatiya Janta party ( BJP) has always had my unconditional support, today the national leadership of BJP has announced me as their Loksabha candidate from my birth place Himachal Pradesh, Mandi (constituency) I abide by the high…
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 24, 2024
मंडी लोकसभा सीट
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट के अंदर 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिसमें मंडी जिले की कुल 9 सीटें मंडी संसदीय क्षेत्र में आती है। 2021 के विधानसभा चुनाव में सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीते थे। इसके अलावा कुल्लू अनय विधानसभा सीटों में 17 सीटों में से 12 भाजपा के पास और चार कांग्रेस के पास है। इसलिए कंगना के लिए ये सुरक्षित सीट मानी जा रही है यानी उनकी जीत तय है। वहीं कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह के चुनाव लड़ने के बाद कांग्रेस मंडी के लिए अभी नया उम्मीदवार ही तलाश रही है।












Click it and Unblock the Notifications