कंगना रनौत अभिनेत्री नहीं 'गिरगिट' है, मैं तो एकदम हैरान रह गई: अश्विनी अय्यर

नई दिल्ली। खबर की टाइटल पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि शायद डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कोई बड़ा 'पंगा' हो गया है, जिसके लिए अश्वनी ने कंगना को 'गिरगिट' कहा है, क्योंकि आम तौर पर इस विशेषण का इस्तेमाल लोग नकारात्मक भाव और बुराई में ही करते हैं, अगर ऐसा है तो बता दें कि आप यहां गलत सोच रहे हैं क्योंकि अश्विनी अय्यर ने' गिरगिट' कहकर कंगना की तारीफ की है और उन्हें हिंदी सिनेमा की महान अभिनेत्रियों में से एक बताया है।

अश्विनी अय्यर ने कंगना रनौत को कहा 'गिरगिट'

अश्विनी अय्यर ने कंगना रनौत को कहा 'गिरगिट'

फिल्म 'पंगा' में कंगना संग काम कर चुकी अश्विनी अय्यर तिवारी ने ईटाइम्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कंगना के लिए इस शब्द का प्रयोग किया है, दरअसल इन दिनों कंगना तमिलनाडु की दिवंगत अभिनेत्री जयललिता की बॉयोपिक 'थलायवी' में काम कर रही हैं, शूट के अंतिम दिन अश्विनी अचानक से कंगना को सरप्राइज करने के लिए उनके सेट पर पहुंच गई थी, दोनों के मिलने की तस्वीर भी वायरल हुई थी, जो कि उन्होंने खुद ही शेयर की थी।

'कंगना गिरगिट की तरह रंग बदल लेती है'

'कंगना गिरगिट की तरह रंग बदल लेती है'

उसी के बारे में बात करते हुए अश्विनी ने कंगना की दिल खोलकर तारीफ की और कहा कि कंगना एक मंझी हुई कलाकार हैं, वो एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो कि अपने करेक्टर में घुसने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं, वह हर किरदार को फील करती हैं और वह भूल जाती हैं कि वह कंगना हैं, वह एक 'गिरगिट' है जो कि किरदारों के अनुसार अपने आप को बदल लेती है, वो हिंदी सिनेमा की महान अभिनेत्रियों में से एक हैं, वो बहुत टैलेंटड हैं, मैं तो सेट पर देखकर उनको एकदम से हैरान रह गई।

सरप्राइज देने पहुंचीं अश्विनी

अश्विनी ने आगे बताया कि कंगना के शूट के आखिरी दिन मैं उन्हें सरप्राइज देने सेट पर पहुंची थी, वह तब वहां भरतनाट्यम सीक्वेंस कर रही थीं, उन्होंने वजन काफी बढ़ा लिया है, उन्हें देखकर मैंने उनसे पूछा कि क्या तुम्हारा मुझसे कॉम्पिटिशन है तो वह हंसते हुए बोलीं कि अब हम दोनों अब साथ में वजन कम करेंगे, आप चिंता ना कीजिए।

कंगना ने लिया है हॉर्मोन पिल्स की माइल्‍ड डोज का सहारा!

कंगना ने लिया है हॉर्मोन पिल्स की माइल्‍ड डोज का सहारा!

वैसे गौरतलब है कि फिल्म 'थलायवी' का फर्स्ट लुक जारी होने के बाद ये खबर चर्चा में थी कि कंगना ने फिल्म में जयललिता की तरह दिखने के लिए हॉर्मोन पिल्स की माइल्‍ड डोज का सहारा लिया है, जबकि पोस्टर रिलीज के वक्त कहा गया था कि कंगना ने प्रोस्थेटिक मेकअप का प्रयोग किया है।

 कंगना की ओर से कोई बयान नहीं आया...

कंगना की ओर से कोई बयान नहीं आया...

हालांकि इस बारे में कंगना की ओर से कोई बयान नहीं आया है लेकिन सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा जबरदस्त है कि आखिर कंगना ने जयललिता की तरह वजन बढ़ाने के लिए क्या किया है, दरअसल जयललिता की तुलना में कंगना काफी पतली हैं, ऐसे में कहा जा रहा है कि कंगना ने इस फिल्म के लिए करीब 6 किलो वजन बढ़ाया है, जिसके लिए उन्होंने हॉर्मोन पिल्स का भी सेवन किया है।

'थलायवी' का निर्देशन ए एल विजय कर रहे हैं

'थलायवी' का निर्देशन ए एल विजय कर रहे हैं

बता दें कि 'थलायवी' का निर्देशन ए एल विजय कर रहे हैं, ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में 26 जून को रिलीज होगी, फिल्म में अभिनेता अरविंद स्वामी एमजीआर की भूमिका में दिखाई देंगे तो वहीं एम करूणानिधि का रोल दक्षिण भारतीय अभिनेता प्रकाश राज निभा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+