कंगना रनौत का दावा, बॉलीवुड में 99 फीसदी एक्टर ड्रग्स लेते हैं, मैं इनके कई सीक्रेट जानती हूं

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने आरोप लगाया है कि बॉलीवुड के एक टॉप स्टार ने ड्रग की ओवरडोज ली थी और उसने उन्हें जेल भेजवाने की कोशिश की। कंगना ने कहा कि दरअसल वह उस टॉप स्टार के सीक्रेट के बारे में जानती थीं, इसीलिए उसने मुझे जेल भेजने की कोशिश की थी। यही नहीं कंगना ने कहा कि उन्होंने फिल्म सेट पर ही फिल्म स्टार्स द्वारा ड्रग्स लेने के बारे में जानती हैं। लॉस वेगस में फिल्म की शूटिंग के दौराान एक वाकये का जिक्र करते हुए कंगना ने कहा कि उस वक्त उस स्टार की गर्लफ्रैंड जोकि विदेशी थी, वह फिल्म में काम भी कर रही थी। हर रात वहां पार्टी हुआ करती थी और ड्रग्स का इस्तेमाल पानी की तरह होता था।

Recommended Video

    Kangana Ranaut ने किया दावा, Bollywood में 99% Actor लेते हैं drugs | वनइंडिया हिंदी
    टॉप एक्टर को लेकर बड़ा दावा

    टॉप एक्टर को लेकर बड़ा दावा

    कंगना ने कहा कि एलएसडी, कोकेन, एक्सटेसी जैसी गोलियों का इस्तेमाल उस दौरान होता था। यही नहीं कंगना का दावा है कि एक्टर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती तक कराना पड़ा था क्योंकि उसने ड्रग्स की ओवरडोस ली थी। मुझे लगता है कि उसके गुर्दों पर इसका इंफेक्शन हुआ था, लेकिन अस्पताल इस बारे में कभी जानकारी नहीं देगा, इस मामले को अस्पताल में ही दबा दिया गया था। कंगना ने कहा कि मैं इन लोगों के ये सीक्रेट जानती हूं।

    99 फीसदी एक्टर ड्रग्स लेते हैं

    99 फीसदी एक्टर ड्रग्स लेते हैं

    इसके अलावा कंगना ने आरोप लगाया है कि बॉलीवुड में 99 फीसदी एक्टर ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं। अगर ये लोग इतने बड़े और ताकतवर हैं तो मैं इन लोगों को कैसे नुकसान पहुंचा सकती हूं और आखिर ये लोग मुझे क्यों जेल भेजवाना चाहते हैं। उन्हें पता है कि मैं इन लोगों के सीक्रेट जानती हूं इसीलिए इन लोगों ने मुझसे किनारा कर लिया, मुझे बाइपोलर बताया और मेरी हत्या की कोशिश की।

    मेरे साथ हिंसा हुई

    मेरे साथ हिंसा हुई

    कंगना ने यह भी दावा किया था कि जब वह बॉलीवुड में आई थीं तो एक चरित्र अभिनेता से मिली थीं, तब उस एक्टर ने मेरी ड्रिंक में कुछ मिलाया था और मेरे साथ हिंसा की थी। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही कंगना लगातार इंडस्ट्री के भीतर परिवारवाद सहित अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर बोल रही हैं। कंगना का दावा है कि वह सुशांत से कभी मिली नहीं थीं लेकिन फिर भी उनका सुशांत से कुछ कनेक्शन है, कंगना ने सुशांत की मौत मामले में जांच एजेंसियों की मदद की भी बात कही है।

    रिया के दावों पर पलटवार

    रिया के दावों पर पलटवार

    हाल ही में सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती ने मीडिया को इंटरव्यू दिया था और इसमे सुशांत को लेकर कई दावे किए थे। रिया ने इंटरव्यू में कहा कि सुशांत को प्लेन में बैठने पर डर लगता था और वह claustrophobia से ग्रसित थे, जिसके लिए वो दवा लेते थे। रिया के इस दावे का खंडन करते हुए कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सुशांत ऊंचाई पर भी बिल्कुल खुश नजर आ रहे हैं। कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा है, 'फैक्ट सुशांत को उड़ने से कोई डर नहीं लगता था, ये बकवास स्क्रिप्ट किसने लिखी है? महेश भट्ट या जावेद अख्तर?'

    रिया के इंटरव्यू को बताया बेकार स्क्रिप्ट

    रिया के इंटरव्यू को बताया बेकार स्क्रिप्ट

    एक अन्य ट्वीट में कंगना ने अंकिता लोखंडे की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'फैक्ट पिछले साल रिया से मिलने से पहले सुशांत की मानसिक बीमारी को लेकर कोई हिस्ट्री नहीं है। ये मानसिक बीमारी वाला प्लॉट, भूतिया होटल वाला प्लॉट, यूरोप की ट्रिप के दौरान एयर सिकनेस वाली बेकार स्क्रिप्ट का लेखक कौन है?' इसके साथ ही कंगना ने रिया का समर्थन करने वाले लोगों के लिए कहा है, 'ये वही लोग हैं जो टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं, इण्डियन आर्मी पे पथराव करने वालों को मासूम कहते हैं, सीएए/370 एबोलिशन पर दंगे करवाते हैं, हिंदू मुस्लमानों को लड़वाते हैं दलितों को भड़काते हैं, ये सिर्फ झूठ और नफरत का साथ देते आएं हैं और आज भी वही कर रहे है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+