कंगना रनौत ने दिया बड़ा बयान- बॉलीवुड सितारों का हुआ नारकोटिक टेस्ट तो कई A लिस्टर पहुंच जाएंगे जेल

कंगना रनौत ने दिया बड़ा बयान- बॉलीवुड सितारों का हुआ नारकोटिक टेस्ट तो कई A लिस्टर पहुंच जाएंगे जेल

मुंबई। एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत केस में जबसे ड्रग्स का एंगल सामने आया है। अब इस केस में नारकोटिक्‍स डिपार्टमेंट ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल को खंगालने लिए तैयार है,जब से रिया चक्रवर्ती के ड्रग डीलर्स के साथ हुई बातचीत का खुलासा हुआ है तब से कई जानी-मानी हस्तियां इस पर बयान दे रही हैं।अब इस एंगल से एक नया विवाद शुरू हो गया है। इसी विवाद पर कंगना ने एक ट्वीट करते हुए बड़ा बयान दिया है।

बॉलीवुड में नॉरकोटिक्स टेस्ट हो गया तो कई सारे सितारे जेल में होंगे

बॉलीवुड में नॉरकोटिक्स टेस्ट हो गया तो कई सारे सितारे जेल में होंगे

सोशल मीडिया पर सुशांत केस में बेबाकी से अपनी बात रखी और जमकर सुर्खियां बटोरी। वहीं अब इस केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद कंगना रनौत ने ट्वीट कर फिर बॉलीवुड के एक तबके पर निशाना साधा है। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अगर बॉलीवुड में नॉरकोटिक्स टेस्ट हो गया तो कई सारे सितारे जेल में होंगे।

कंगना ने ये बयान देकर बॉलीवुड के एक तबके पर साधा निशाना

कंगना ने ये बयान देकर बॉलीवुड के एक तबके पर साधा निशाना

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जब बॉलीवुड में नेपोटिज्‍म पर बहस छिड़ी तो कंगना ने इस पर कई बड़े बयान देते हुए खुलासे किए। इतना ही नहीं कंगना के बयानों के कारण कई बार तो सुशांत केस के भी समीकरण भी बदलते नजर आए। रिया चक्रवर्ती के वाट्सअप चैट में हुई चैट से ड्रग एंगल जो सामने आया है इसके बाद इस केस में नया मोड़ आ गया हैं। कंगना ने अब इस ड्रग एंगल पर ट्वीट कर फिर बॉलीवुड के एक तबके को निशाने पर लिया है।

पीएमओ को टैग करते हुए लिखी ये बात

पीएमओ को टैग करते हुए लिखी ये बात

कंगना रनौत ने कहा है कि बॉलीवुड में अगर नॉरकोटिक्स टेस्ट हो गया तो कई सारे सितारे जेल में होंगे। इतना ही नहीं कंगना ने पीएमओ को टैग करते हुए ट्वीट किया है। उन्‍होंने लिखा कि अगर नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बॉलीवुड में आ गया तो कई A लिस्टर जेल में पहुंच जाएंगे। अगर ब्लड टेस्ट हुआ तो कई बड़े खुलासे होंगे। उम्मीद करती हूं कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बॉलीवुड के इस गटर को भी साफ किया जाए।

कंगना ने सुशांत केस में इससे पहले भी दिए कई बयान

कंगना ने सुशांत केस में इससे पहले भी दिए कई बयान

कंगना का ये बयान हैरान नहीं कर रहा है, क्योंकि पिछले कुछ समय से खासकर सुशांत केस के बाद जिस प्रकार से वो अपना बेबाकी से अपनी बात रखती हैं, उसे देखते हुए ऐसा बयान उनकी तरफ से आना स्‍वाभाविक है। पहले भी कंगना रनौत ने बड़े बयान दिए हैं। जिसके बाद उनके प्रशंसकों ने जहां उनकी जमकर तारीफ की और निडर बताया वहीं कुछ ने कंगना को कुठिंत मानसिकता का शिकार बताया।

कंगना ने बिना नाम लिए बॉलीवुड के बड़े सितारों पर अब लगाया है ये बड़ा आरोप

कंगना ने बिना नाम लिए बॉलीवुड के बड़े सितारों पर अब लगाया है ये बड़ा आरोप

कंगना ने ही बॉलीवुड माफिया जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए पिछले दिनों जमकर सुर्खियां बटोरी थी। कंगना का ये बयान लगता है बॉलीवुड में नया विवाद जरूर खड़ा कर सकता है। A लिस्टर कहकर ही कंगना ने बिना नाम लिए बॉलीवुड के बड़े सितारों पर आरोप लगा दिया है। ये कोई छोटा मोटा बयान नहीं है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+