'राहुल गांधी 2024 के चुनाव में होंगे विपक्ष के प्रधानमंत्री पद का चेहरा', कमलनाथ ने बताई योजना

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

Kamal Nath Rahul Gandhi

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक ईमेल इंटरव्यू में कमलनाथ ने कांग्रेस की देशव्यापी भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करने के लिए राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि वह सत्ता के लिए नहीं बल्कि देश के आम लोगों के लिए राजनीति कर रहे हैं। कमलनाथ ने कहा, "जहां तक 2024 के लोकसभा चुनाव का सवाल है, राहुल गांधी न सिर्फ विपक्ष का चेहरा होंगे, बल्कि उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भी होंगे।"

कमलमनाथ ने यह भी कहा कि दुनिया के इतिहास में किसी ने भी इतनी लंबी पदयात्रा नहीं की है। गांधी परिवार के अलावा किसी अन्य परिवार ने देश के लिए इतनी कुर्बानियां नहीं दी हैं।

'राहुल गांधी सत्ता के लिए राजनीति नहीं करते हैं'

कमलनाथ ने कहा, "राहुल गांधी सत्ता के लिए राजनीति नहीं करते हैं, बल्कि देश की जनता के लिए करते हैं जो किसी को भी सत्ता में बिठाती है।" बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अकेले नेता हैं, जो 2024 के चुनावों के लिए राहुल गांधी की उम्मीदवारी के पक्ष में आगे आए हैं। मध्य प्रदेश के 76 वर्षीय कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने यह भी कहा कि संगठन को धोखा देने के बाद पार्टी में "गद्दारों" के लिए कोई जगह नहीं थी।

क्या सिंधिया की पार्टी में वापसी हो सकती है?

यह पूछे जाने पर कि क्या भविष्य में ज्योतिरादित्य सिंधिया की पार्टी में वापसी की कोई संभावना है? कमलनाथ ने कहा, "मैं किसी व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन जिन 'गद्दारों' ने पार्टी को धोखा दिया और इसके कार्यकर्ताओं का विश्वास तोड़ा, उनके लिए संगठन में कोई जगह नहीं है।"

कमलनाथ ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद जल्द ही राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा किसी भी मुख्यमंत्री को बदल सकती है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि लोगों ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को चुनने का मन बना लिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सांगठनिक बदलाव की पहल की जाएगी। मध्य प्रदेश में अगले साल के अंत में चुनाव होने हैं और कांग्रेस राज्य में भाजपा से सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+