मसूद अजहर के ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने की 'टाइमिंग' पर कमलनाथ ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर (Masood Azhar) को संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक आतंकी (Global terrorist) घोषित कर दिया है। मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1267 के तहत वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया है। भारत इसके लिए साल 2016 से कोशिश कर रहा था। भारत सरकार ने इस फैसले पर खुशी जताई है जबकि मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ (Kamalnath) ने इसकी टाइमिंग पर सवाल उठाया है।

मुझे नहीं पता कि इसका चुनावों से कुछ लेना-देना है भी या नहीं- कमलनाथ

मुझे नहीं पता कि इसका चुनावों से कुछ लेना-देना है भी या नहीं- कमलनाथ

दिग्गज कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मसूद अजहर के वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने पर प्रतिक्रिया दी। सीएम कमलनाथ ने कहा कि इसका लंबे समय से इंतजार था, यह अच्छा है कि यह मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया गया है। यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था। सीएम कमलनाथ ने कहा कि अब मुझे नहीं पता कि इसका चुनावों से कुछ लेना-देना है भी या नहीं।

केवल घोषणा से क्या होता है- दिग्विजय सिंह

मसूद अजहर के वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने खुशी जाहिर की। जबकि भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब पाकिस्तान के पीएम दोस्ती जता रहे हैं मोदी जी के साथ तो दाउद, मसूद और हाफिज सईद को भारत को सौंप देना चाहिए, केवल घोषणा से क्या होता है।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

पीएम मोदी ने जताई थी फैसले पर खुशी

पीएम मोदी ने जताई थी फैसले पर खुशी

पुलवामा हमले के बाद भारत ने एक बार फिर इसके प्रयास किए थे लेकिन चीन के रुख की वजह ये कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। चीन ने टेक्नीकल होल्ड हटाया तो मसूद अजहर के वैश्विक आतंकी घोषित होने का रास्ता साफ हो गया। जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये भारत के लिए बड़ी सफलता और गौरव का विषय है। आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए भारत लंबे समय से जो प्रयास कर रहा था, ये उसका नतीजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+