मध्य प्रदेश के लिए कोरोना वायरस से बड़ी परेशानी थे कमलनाथ: शिवराज सिंह चौहान
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में कोरोना वायरस से ज्यादा बड़ा संकट पूर्व सीएम कमलनाथ थे। मध्य प्रदेश में अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हमारे सौ दिन समाधान के हैं। पहले प्रदेश में इस संकट से निपटने की कोई व्यवस्था नहीं थी, कमलनाथ तो कोरोना से बड़ा संकट थे। वहीं हमारी सरकार ने इस पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया है। उन्होंने कहा कि क्या किसी को लगता है पूर्व की कांग्रेस सरकार इस कोरोना संकट से लड़ सकती थी।
Recommended Video

शिवराज सिंह ने कहा, कमलनाथ सरकार ने अपने 15 माह के कार्यकाल में जनता के साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं के घर भी तोड़े, उन्हें बेवजह जेल भेजा गया। उनके खिलाफ झूठे मामले तक दर्ज हुए। कमलनाथ सरकार दलाल, दंभ, दुर्भावना और दिग्विजय यानि 4D सरकार थी। कमलनाथ सरकार ने वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना दिया था। पूरे प्रदेश को लूट कर खाली कर दिया। जनता से झूठे वादे किये। कांग्रेस सरकार में कमलनाथ के पास कोई जनता की समस्या लेकर जाता था तो उसे भगा देते थे लेकिन अगर कोई नोट लेकर आता तो उसका स्वागत किया जाता था।
शिवराज सिंह ने अपनी सरकार के 100 साल होने पर कहा, कांग्रेस की सरकार बनी, तो ऐसी दम्भ और अहंकार से चलाई कि चारों तरफ हाहाकार मच गया। प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया। कांग्रेस ने 6000 करोड़ रुपए की कर्जमाफी की है। उसमें से भी 2889 करोड़ सरकार की जगह सहकारी बैंकों से कर्जा लिया। बैंक बदतर हालात में पहुंच गए हैं उन्हें पैसा नहीं दे रहे हैं। कर्जा माफी के नाम पर मजाक किया कमलनाथ सरकार ने। कमलनाथ 2200 करोड़ खा गए किसानों का और फसल बीमा योजना का प्रीमियम जमा नहीं कर रहे थे। जैसे ही मुझे पता चला मैंने 2200 करोड़ प्रीमियम का भरा और 3000 करोड़ किसानों के खाते में डाले।
बता दें कि मध्य प्रदेश में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे। मार्च में ज्योतिरादित्य सिंधिया और 22 विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा में चले गए थे। जिसके बाद भाजपा ने राज्य में सरकार बनाई थी। भाजपा की सरकार ने शुक्रवार को 100 दिन पूरे किए हैं। एक दिन पहले ही शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडल का भी विस्तार किया है। 28 मंत्रियों ने गुरुवार को शपथ ली है। इससे पहले शिवराज मंत्रिमंडल में पांच ही मंत्री थे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications