कमल हासन के 'गोडसे पहला हिन्दू आतंकी' बयान पर तमिलनाडु के मंत्री बोले- उनकी जीभ काटी जाए

नई दिल्ली। मक्कल निधि माईम (एमएनएम) के नेता कमल हासन के एक चुनावी सभा में महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोड़से को देश का पहला हिन्दू आतंकी कहने पर तमिलनाडु सरकार में मंत्री के.टी. राजेंद्र बालाजी ने कड़ा एतराज जताया है। बालाजी ने कहा है कि इस बात को कहने के लिए हासन की जीभ काटी जानी चाहिए।

कमल हासन ने जो कहा, उसके लिए उनकी जीभ काट लेनी चाहिए

के.टी. राजेंद्र बालाजी ने कहा, हिन्दू आतंकवाद को लेकर कमल हासन ने जो कहा, उसके लिए उनकी जीभ काट देनी चाहिए। किसी एक के किए गलत काम के लिए पूरी कौम को इस तरह से सवालों के घेरे में नहीं लाया जा सकता है। कमल हासन ने अल्पसंख्यकों की वोट लेन के लिए इस तरह का बयान दिया है। चुनाव आयोग को उनके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए और उनकी पार्टी को भी बैन करना चाहिए।

अभिनय की दुनिया से राजनीति में आए ने तमिलनाडु के अरावकुरिचि में चुनाव अभियान के दौरान कहा कि आजाद भारत का पहला आतंकी एक हिंदू था। उसका नाम नाथूराम गोडसे था। हासन ने कहा, मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा, क्योंकि मैं मुस्लिमों के एरिया में सभा कर रहा हूं और मेरे सामने गांधी की प्रतिमा है। मुझे लगता है कि देश का पहला आतंकी गोडसे था।

लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज पढ़ने को क्लिक करें

'गोडसे पहला हिन्दू आतंकी' पर भाजपा ने जताई आपत्ति

भारतीय जनता पार्टी की ओर से हासन के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई गई है। तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष तमिलसई सौंदरराजन ने ट्वीट कर कहा कि गांधी की हत्या और हिंदू आतंकवाद का मामला उठाना निंदनीय है। तमिलनाडु के उपचुनाव में अल्पसंख्यकों के वोट जुटाने के लिए हासन ये सब बात कर रहे हैं।

भाजपा ने चुनाव आयोग में भी कमल हासन के बयान की शिकायत की है। बीजेपी का कहना है कि कमल हासन ने आचार संहिता का उल्लघंन किया है। हासन धर्म के नाम पर दो समूहों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी की ओर से कहा गया है कि उम्मीद करते हैं कि नफरत भरे भाषण के लिए आयोग हासन पर कार्रवाई करेगा।

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कमल हासन को कहा कि जैसे कला का कोई धर्म नहीं होता ठीक उसी प्रकार से आतंक का भी कोई धर्म नहीं होता! आप गोडसे को आतंकवादी बोल सकते हैं, आप उसे 'हिंदू' क्यों कहेंगे? क्योंकि आप मुस्लिम बहुल इलाके में वोट देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+