कमल हासन मना रहे अपना 65वां जन्मदिन, पिता की मूर्ति का करेंगे अनावरण

नई दिल्ली। एक्टर और राजनेता कमल हासन आज (7 नवंबर) अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। कमल अपने परिवार के साथ अपने गृहनगर परमाकुडी में जन्मदिन मना रहे हैं। तीन दिन तक उनके बर्थडे का जश्न मनाया जाएगा। कमल हासन इस दौरान परमाकुडी में अपने पिता की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। हासन के पिता डी. श्रीनिवासन पेशे से वकील थे, वो स्वतंत्रता सेनानी भी थे। कमल हासन उन्हें अपना मेंटर और गुरू भी मानते हैं।

Kamal Haasan Birthday kamal Unveil Father Statue On His 65th Birthday

कमल ने कहा है कि मेरा जन्मदिन मेरे पिता की पुण्यतिथि भी है। वो मेरे गुरु थे, जिन्होंने अच्छे-बुरे वक्त का सामना करना सिखाया। हम उनके नाम से एक टैलेंट डेवलेपमेंट सेंटर शुरू करने जा रहे हैं। कमल के जन्मदिन पर दोनों बेटियों, भाई और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ परमाकुडी में हैं। कमल को बर्थडे विश करते हुए उनकी बेटी श्रुति ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है।

कमल हासन 7 नवंबर 1954 को तमिलनाडु के परमकुडी में पैदा हुए थे। हासन फिल्म अभिनेता होने के साथ-साथ पटकथा लेखक, फिल्म निर्माता और राजनेता भी हैं। कमल हासन ने बतौर बाल कलाकार 1960 में फिल्म 'कलाधुर कमन्ना' की। ऐसे में उनका करियर भी 60 का है। हासन एक दूजे के लिए, सदमा, सनम तेरी कसम, राज तिलक जैसी सुपरहिट फिल्में कर चुके हैं। कई भाषाओं में उन्होंने फिल्में की हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+