'पीएम मोदी ने भी उतारी थी नकल, मैं माफी नहीं मागूंगा', धनखड़ की मिमिक्री पर बनर्जी का जवाब

संसद परिसर में राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बनर्जी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर सियासत गरमाई हुई है। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस मामले को सदन में भी उठाया था। जिसके बाद सभापति ने इसे अपना अपमान बता था। उनका कहना था कि किसान और जाट पृष्ठभूमि से आने के कारण उनका अपमान किया जा रहा है।

अब इस मामले में कल्याण बनर्जी का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी का अपमान नहीं किया है। टीएमसी सांसद ने कहा,"मेरे मन में उपराष्ट्रपति के लिए काफी सम्मान है। मिमिक्री करना तो एक कला है। पीएम ने भी मिमिक्री की थी। मेरा इरादा दुख पहुंचाने का नहीं था।" हालांकि, जब बनर्जी से माफी मांगने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर इनकार कर दिया।

Kalyan Banarjee

कल्याण बनर्जी से जब पूछा गया कि क्या वो इस मामले में माफी मांगेंगे तो उन्होंने कहा, "नो (NO)"

क्या है पूरा मामला?
सोमवार को 78 सांसदों के निलंबन के बाद मंगलवार को अन्य 49 सांसदों को 'गंभीर कदाचार' के आरोप में शेष सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। सांसदों के निलंबन के बीच सदन के बाहर कल्याण बनर्जी राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसद वहां मौजूद थे। उन्होंने ऐसा संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान किया था।

जब कल्याण बनर्जी सभापति की नकल उतार रहे थे। उस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनका वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आए। इसके साथ ही बनर्जी के मजाक पर राहुल गांधी सहित विपक्ष के सभी नेता हसंते हुए नजर आए थे। कल्याण बनर्जी के खिलाफ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में एक वकील ने शिकायत भी दर्ज कराई है।

यह देखें: उपराष्ट्रपति धनखड़ की मिमिक्री पड़ी कल्याण बनर्जी को भारी, थाने में दर्ज हुई शिकायत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+