बिना शादी के मां बनने वाली काल्कि ने बेटी का नाम रखा Sappho,लिखी ये इमोशनल पोस्ट

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री काल्कि कोचलिन ने 7 फरवरी को एक फूल सी बच्ची को जन्म दिया है, हालांकि काल्कि बिना शादी के ही मां बनी हैं, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के बच्चे को जन्म दिया है, बेटी के जन्म के बाद काल्कि ने अपने बेटी के नाम की अनाउंसमेंट की है और इसके साथ ही उन्होंने मां बनने को लेकर एक लंबा पोस्ट भी लिखा है।

कल्कि ने बेटी का नाम रखा Sappho

काल्कि ने लिखा, प्लीज स्वागत कीजिए Sappho का, सैफो 9 महीने एक मोमोज की तरह रैप होकर मेरे यूट्रस में रही है, अब उसे कुछ स्पेस देना चाहिए। आप सभी की शुभकामनाओं और पॉजिटिव एनर्जी के लिए बहुत शुक्रिया। इसके साथ ही उन सभी महिलाओं को रिस्पेक्ट जो बच्चों को जन्म देती हैं फिर चाहे वो नॉर्मल डिलीवरी हो या सी-सेक्शन।

क्या होता है Sappho का मतलब

दरअसल Sappho लेस्बियन कवि थीं, जिनका जन्म 7वीं शताब्दी में लेसबोस द्वीप के एक परिवार में हुआ था। लेसबोस में पैदा होने के कारण उन्हें लेस्बियन कहा जाता था। मालूम हो कि बेटी के जन्म से पहले काल्कि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने बच्चे का ऐसा नाम भी सोच लिया है, जो बेटे या बेटी दोनों पर सूट करे।

अनुराग कश्यप से की थी शादी

अनुराग कश्यप से की थी शादी

आपको बता दें कि काल्कि ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप से साल 2011 में शादी की थी लेकिन दोनों साल 2015 में अलग हो गए थे। कुछ वक्त पहले काल्कि ने एक वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में बताया था कि उनके पूर्व पति अनुराग कश्यप ने उनके गर्भवती होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, उन्होंने पेरेंट्स क्लब में मेरा स्वागत किया था और कहा था कि जब भी जरूरत हो मैं उन्हें फोन कर सकती हूं।

हर्शबर्ग के साथ दो साल से हैं काल्कि

बता दें काल्कि और उनके ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग बीते दो साल से साथ हैं और काल्कि ने बड़ी हिम्मत करके बिना शादी के ही बच्चे को जन्म देने का फैसला किया था, हालांकि वो इस बात की वजह से काफी आलोचनाओं के घेरे में भी रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+