Kala Chashma Dance Video: जापानी लड़कियों ने काला चश्मा पर किया कातिलाना डांस, स्टेप्स देख आप भी कहेंगे Uff

हिट बॉलीवुड ट्रैक सॉन्ग काला चश्मा दुनिया भर में ट्रेंड बन गया है। विदेशी धरती पर भी लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। जैसे ही किसी पार्टी या फंक्शन में ये गाना बजता है तो लोग थिरकने से खुद को रोक नहीं पाते हैं।

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर: Kala Chashma Dance Video: हिट बॉलीवुड ट्रैक सॉन्ग काला चश्मा दुनिया भर में ट्रेंड बन गया है। विदेशी धरती पर भी लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। जैसे ही किसी पार्टी या फंक्शन में ये गाना बजता है तो लोग थिरकने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। विदेशों में भी यह सॉन्ग छा गया है। क्विक स्टाइल हिट नंबर पर एक शानदार स्पिन देने के बाद नॉर्वेजियन डांस क्रू रातोंरात सेनसेशन बन गया। इस बीच जापानी लड़कियों (Japanese girls) का इस वर्ल्ड फेमस सॉन्ग पर नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विदेशी धरती पर काला चश्मा

विदेशी धरती पर काला चश्मा

वीडियो को क्विक स्टाइल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शॉर्ट क्लिप में स्कूल ड्रेस में जापानी लड़कियों ने गरदा डांस किया है। शानदार डांस देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है। इनके स्टेप्स इतने खूबसूरत है कि देखने के बाद हर कोई गदगद हो जा रहा है।

स्कूल ड्रेस में लड़कियों ने किया शानदार डांस

स्कूल ड्रेस में लड़कियों ने किया शानदार डांस

लड़कियों का एक बड़ा ग्रुप है। सभी स्कूल गर्ल्स यूनिफॉर्म पहनकर इस हिट ट्रैक पर शानदार डांस कर रही हैं। ये डांस देखने के बाद बॉलीवुड फिल्म 'बार बार देखो' फिर से जेहन में आ जाता है। जब फिल्म रिलीज हुई थी, तब यह गाना काफी धूम मचाया था। आज भी जबरदस्त ट्रेंड में है।

नहीं हो रहा ट्रेंड खत्म

नहीं हो रहा ट्रेंड खत्म

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि दुनिया भर में ट्रेंड खत्म नहीं होना चाहता! वीडियो को एक मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इंटरनेट यूजर्स कमेंट करने से खुद को रोक नहीं सके। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि "बूम! एनर्जी लेवल।"

आनंद देना वाला सॉन्ग

आनंद देना वाला सॉन्ग

एक अन्य यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि यह डांस बेहद खुशी और आनंद देने वाला है। पूरी दुनिया में इसे पसंद किया जा रहा है। इससे पहले नॉर्वेजियन डांस क्रू, क्विक स्टाइल ने सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने टाइम्स स्क्वायर पर भीड़ को कला चश्मा पर अपने डांस मूव्स के साथ मंत्रमुग्ध कर दिया था।

2016 में रिलीज हुआ था सॉन्ग

2016 में रिलीज हुआ था सॉन्ग

बॉलीवुड फिल्म बार बार देखो 2016 में रिलीज हुई थी। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थीं। इसी फिल्म का काला चश्मा सॉन्ग है, जो काफी हिट हुआ है। 6 साल बाद भी लोग खूब इस गाने को पसंद करते हैं। जिससे अभी भी ट्रेंड बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: नवरात्रि में बेंगलुरू एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया गरबा डांस, यूजर बोले- इससे बेहतर नहीं हो सकता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+