Kal Ka Mausam: Hyderabad में तूफान-Delhi में धुंध, 12 राज्यों में भारी बारिश का IMD Alert-Ramadan में टेंशन!
Kal Ka Mausam, Weather Update, 24 Feburary 2026: देश में फरवरी का आखिरी हफ्ता ठंड की विदाई और गर्मी की आहट के साथ आ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने 24 फरवरी (मंगलवार) के लिए कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण भारत में एक कमजोर लो प्रेशर सिस्टम के प्रभाव से भारी बारिश के आसार जताए हैं। वहीं, उत्तर भारत में तापमान सामान्य से 3-5°C ज्यादा रहने से गर्मी का एहसास बढ़ गया है।

Hyderabad-Telangana Heavy Rain Threatens: हैदराबाद-तेलंगाना में भारी बारिश-तूफान
तेलंगाना में 22-24 फरवरी तक अनसीजनल बारिश जारी है। 24 फरवरी को हैदराबाद समेत कई जिलों में मॉडरेट से भारी बारिश, आंधी तूफान और तेज हवाओं (30-40 kmph) की संभावना। IMD और लोकल वेदरमैन के अनुसार, सेंट्रल, नॉर्थ, ईस्ट और साउथ तेलंगाना में स्कैटर्ड मॉडरेट रेन और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर हेलस्टॉर्म (ओलावृष्टि) भी हो सकती है। हाल में शहर के कई इलाकों (खैरताबाद, मुशीराबाद, चिक्कड़पल्ली) में अचानक बारिश हो चुकी है, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। यात्रा और आउटडोर प्लानिंग में सावधानी बरतें।
Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत का हाल
दिल्ली में 24 फरवरी को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन सुबह हल्की धुंध या मिस्ट संभव। अधिकतम तापमान 29-31°C और न्यूनतम 12-14°C के आसपास। सामान्य से 3-5°C ज्यादा गर्मी महसूस होगी। अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ेगा-27-28 फरवरी तक 33°C तक पहुंच सकता है। AQI 100-120 के बीच 'पुअर' रहेगा। उत्तर-पश्चिम भारत (पंजाब, हरियाणा, UP, राजस्थान) में तापमान सामान्य से 3-5°C ज्यादा। पंजाब में सुबह घना कोहरा (येलो अलर्ट) रहेगा, जो विजिबिलिटी प्रभावित कर सकता है।
StatesWise Weather Alert: अन्य राज्यों में बारिश और अलर्ट
IMD के अनुसार, 23-25 फरवरी तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश:-
- ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल: 24 फरवरी को छिटपुट बारिश और आंधी तूफान।
- असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश: आंधी तूफान-बिजली चमकने के साथ बारिश।
- मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना: 24-25 फरवरी तक आंधी तूफान।
- अंडमान-निकोबार: 23-25 फरवरी तक व्यापक रूप से हल्की-मध्यम बारिश, तेज हवाएं (30-40 kmph)।
- केरल, तमिलनाडु: हाल में भारी बारिश (वडकारा में 7 cm) दर्ज, प्रभाव जारी।
- हिमालयी क्षेत्र: 26-28 फरवरी से नया कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में हल्की बारिश/बर्फबारी। मनाली में न्यूनतम -11°C तक गिर सकता है।
तापमान में बदलाव
- उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान 2-3°C बढ़ेगा। सप्ताहभर सामान्य से 3-5°C ज्यादा।
- विदर्भ-छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों में 2°C गिरावट, फिर बढ़ोतरी।
- महाराष्ट्र-गुजरात में क्रमिक बदलाव।
- कुल मिलाकर, ठंड कमजोर पड़ गई है, लेकिन दक्षिण-पूर्व में बारिश और उत्तर में कोहरा/गर्मी आफत बन सकती है।
-
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट? -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट -
Weather Delhi NCR: दिल्ली की ओर बढ़ रहा खतरनाक संकट! घर से निकलने से पहले देख लें IMD का ताजा अलर्ट -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता?












Click it and Unblock the Notifications