Kal Ka Mausam: 16, 18 और 19 अप्रैल को किन राज्यों पर गिरेगी बिजली? UP-Delhi समेत कहां-कहां IMD का बारिश अलर्ट?
Kal Ka Mausam, 16 April Weather Alert: अप्रैल माह का आधा महीना गुजर चुका है। इस बीच, मौसम लगातार करवट ले रहा है। कहीं धूप की तपिश आफत तो कहीं बारिश की बूंदे राहत दे रही हैं। 15 अप्रैल को देश के कई हिस्सों में गर्मी का कहर बढ़ रहा है। दिल्ली, लखनऊ, पटना जैसे शहरों में पारा 39-40 डिग्री के पार पहुंच गया है। लेकिन 16 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर और मध्य भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग) ने बारिश, ओलावृष्टि, गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
खास सवाल ये है कि 16, 18 और 19 अप्रैल को बिजली कहां-कहां गिरेगी? UP-दिल्ली में बारिश या ओले पड़ेंगे या सिर्फ लू चलेगी? आइए पूरी तस्वीर विस्तार से समझते हैं, राज्यवार अलर्ट, 7 दिन का फोरकास्ट और सावधानियां...

मौसम की बड़ी प्रणालियां (16 अप्रैल अपडेट)
- एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मेडिटेरेनियन सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना रहा है।
- उत्तर बांग्लादेश के पास चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन (90°E, 23°N)।
- उत्तर-पश्चिम बिहार से मणिपुर तक निचले स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण।
- नॉर्थ इंटीरियर कर्नाटक और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से कोमोरिन क्षेत्र तक ट्रफ लाइन।
- नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालय की ओर बढ़ रहा है।
इन सिस्टम्स की वजह से पूर्वोत्तर भारत, हिमालय क्षेत्र और कुछ दक्षिणी हिस्सों में बारिश-तूफान की गतिविधि बढ़ेगी।
16, 18 और 19 अप्रैल को बिजली (लाइटनिंग) कहां गिरेगी?
IMD ने गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (Thunderstorm with Lightning) का साफ अलर्ट दिया है। मुख्य राज्य:
16 April Weather Alert: 16 अप्रैल को कहां बारिश?
- असम-मेघालय: गरज-चमक के साथ बिजली, 30-40 किमी/घंटा हवाएं।
- अरुणाचल प्रदेश: बिजली गिरने की संभावना।
- नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा: बिजली + तेज हवाएं।
- म्मू-कश्मीर-लद्दाख: बिजली + 40-50 किमी/घंटा हवाएं।
- पश्चिम बंगाल: बिजली + तेज हवाएं।
- कोस्टल कर्नाटक और इंटीरियर कर्नाटक: बिजली की गतिविधि।
18 April Ka Masuam: 18 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?
- अरुणाचल प्रदेश: भारी बारिश + बिजली + तूफान।
- असम-मेघालय: भारी बारिश + बिजली।
- नागालैंड: बारिश + बिजली।
- जम्मू-कश्मीर-हिमाचल: बिजली + तूफान।
- उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा: बिजली + तेज हवाएं।
- मध्य महाराष्ट्र और नॉर्थ इंटीरियर कर्नाटक: बिजली गिरेगी।
19 April IMD Weather Alert: 19 अप्रैल को कहां भारी बारिश?
- अरुणाचल प्रदेश: भारी बारिश + बिजली।
- असम-मेघालय: बिजली + तूफान।
- जम्मू-कश्मीर-हिमाचल: बिजली।
- कोस्टल कर्नाटक और नॉर्थ इंटियर कर्नाटक: बिजली + बारिश।
नोट: बिजली मुख्य रूप से पूर्वोत्तर भारत (अरुणाचल, असम, मेघालय, नागालैंड) में सबसे ज्यादा एक्टिव रहेगी। UP-दिल्ली में बिजली या बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
IMD Weather Alert State wise List: IMD का बारिश-ओलावृष्टि अलर्ट (16-19 अप्रैल)
- उत्तर भारत (J&K, HP, UK):
- 16-19 अप्रैल: J&K-लद्दाख में बारिश/बर्फबारी + 50 किमी/घंटा हवाएं।
- 17-19 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश में बारिश।
- 17 अप्रैल: उत्तराखंड में छिटपुट बारिश।
- ओले: 17-19 अप्रैल J&K-लद्दाख में, 17 अप्रैल हिमाचल में।
पूर्वोत्तर भारत:
- अरुणाचल: 15, 18, 19 अप्रैल - भारी बारिश + ओले + तूफान।
- असम-मेघालय: 17-18 अप्रैल - बारिश + ओले + तूफान (15 अप्रैल को भी ओले पड़े)।
- नागालैंड: 18 अप्रैल - बारिश + बिजली।
- सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल & सिक्किम: 15-19 अप्रैल - बारिश + बिजली।
- पश्चिम बंगाल: 16-17 अप्रैल - गरज + तेज हवाएं।
- ओडिशा: 15-20 अप्रैल - छिटपुट बारिश + बिजली।
दक्षिण भारत:
- इंटीरियर कर्नाटक: 18-19 अप्रैल - गरज, बिजली + हल्की-मध्यम बारिश।
- आंध्र प्रदेश-यानम: 17-18 अप्रैल - बिजली।
- कोस्टल कर्नाटक: 15-18 अप्रैल - बिजली।
मध्य भारत:
- मध्य महाराष्ट्र: 18-21 अप्रैल - बारिश।
UP-दिल्ली समेत गंगा के मैदानी इलाके:
कोई बारिश या ओलावृष्टि का अलर्ट नहीं। सिर्फ उष्ण लहर (Heat Wave) की संभावना। अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री ज्यादा रहने की आशंका।
तापमान का हाल - 16 अप्रैल (अधिकतम/न्यूनतम)
| शहर | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) |
|--------------|-------------|-------------|
| दिल्ली | 40 | 21 |
| लखनऊ | 39 | 23 |
| पटना | 39 | 24 |
| देहरादून | 34 | 17 |
| चंडीगढ़ | 36 | 17 |
| मुंबई | 36 | 26 |
| श्रीनगर | 24 | 9 |
| गांधीनगर | 40 | 26 |
| रायपुर | 40 | 24 |
| शिमला | 27 | 16 |
| रांची | 38 | 23 |
| बेंगलुरु | 36 | 23 |
| जयपुर | 39 | 23 |
| भोपाल | 38 | 20 |
| चेन्नई | 38 | 28 |
| हैदराबाद | 41 | 27 |
| कोलकाता | 37 | 26 |
7 दिन का सारांश (16-22 अप्रैल):
- उत्तर-पश्चिम, मध्य & पूर्व भारत: अधिकतम तापमान 2-4° बढ़ेगा (15-20 अप्रैल तक)।
- महाराष्ट्र-गुजरात: 15-18 अप्रैल स्थिर, फिर 2-3° गिरावट।
- पूर्वोत्तर: पहले स्थिर, फिर 2-3° बढ़ोतरी।
- उष्ण लहर: पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तेलंगाना, नॉर्थ इंटीरियर कर्नाटक में।
- उष्ण व आर्द्र मौसम: ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, कोस्टल कर्नाटक, गुजरात।
संभावित प्रभाव और सावधानियां
बिजली/तूफान वाले इलाकों में:
- खुले में न रहें, पेड़/खंभों से दूर रहें।
- मोबाइल/मेटल चीजें छोड़ें।
- घर के अंदर रहें, खिड़कियां बंद रखें।
लू (Heat Wave) वाले इलाकों में (UP-दिल्ली समेत):
- दोपहर 12-4 बजे बाहर न निकलें।
- हल्के सूती कपड़े, टोपी, छाता इस्तेमाल करें।
- भरपूर पानी पिएं, प्यास न लगने पर भी।
- शिशु, बुजुर्ग और बीमार लोग खास सावधानी बरतें।












Click it and Unblock the Notifications