कैसा रहेगा आज का मौसम? मुंबई में 4 दिनों तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट, हिमाचल में 108 मौतें

Weather today update: देशभर में मानसून की बारिश हो रही है। हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए ये बारिश आफत बनकर आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी शुक्रवार रात कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि यमुना नदी में जल स्तर में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और महाराष्ट्र के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और धुले में अगले चार दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

Weather today live update

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, मुंबई द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक अगले पांच दिनों तक मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। रायगढ़ और रत्नागिरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का भी अनुमान है। महाराष्ट्र के इन जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है।

इस बीच, हिमाचल प्रदेश अभी भी पिछले हफ्ते से बादल फटने और बाढ़ से हुई व्यापक तबाही से उबरने के लिए संघर्ष कर रहा है। आईएमडी ने कहा है कि हिमाचल में 18 जुलाई तक भारी बारिश होगी। हिमाचल में अब तक बारिश की वजह से 108 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रातभर हुई बारिश से सड़के और यातायात प्रभावित हुई हैं। देहरादून में आज भी बारिश होगी। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के उत्तरी भाग में ज्यादा भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की बारिश का असर दिल्ली में भी देखने को मिलेगा।

हालांकि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा जैसे राज्यों के लिए फिलहाल बारिश के अलर्ट जारी नहीं किए गए हैं। इन राज्यों में अभी भारी बारिश नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+