'वो अभी बच्चे हैं...' राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने पर ये क्या बोल गए कैलाश विजयवर्गीय

Lok Sabha Election के बाद अब INDI गठबंधन विपक्ष में बैठने की तैयारी कर रहा है, जहां राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की तैयारी तेज हो चली है। इस बीच अब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा है।

लोकसभा चुनाव के नतीजे अब पूरी तरह से सामने आ चुके हैं, जहां INDI गठबंधन विपक्ष में बैठने के लिए तैयार नजर आ रहा है। विपक्ष में INDI बंधन की बात करें तो सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस नजर आ रही है, जिसके पास 100 सांसद हैं। यही कारण है कि, राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने की संभावना प्रबल नजर आ रही है।

Indore

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत करते हुए अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी है। वहीं जब विजयवर्गीय से राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने को लेकर सवाल पूछा गया तो विजयवर्गीय ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, वो बच्चे हैं, वहां सभी को लोकसभा में बैठने का उत्साह रहेगा की पता नहीं कब क्या बोलेंगे, और कब हंसी का माहौल हो जाएगा। इसी के साथ मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि, हमारे लिए प्रधानमंत्री का शपथ समारोह इमपोरटेंटे है, तीसरी बार वे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

इंदौर में NDA के संसदीय दल की बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नेतृत्व में जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर उत्सव मनाया गया। पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। साथ ही जोरदार आतिशबाजी भी की गई। कार्यकर्ताओं में नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने को लेकर खासा उत्साह देखा गया कार्यकर्ताओं ने ढोलक की थाप पर थिरक कर अपना उत्साह व्यक्त किया।

ये भी पढ़े- Indore News: BJP की रिकॉर्ड जीत के शिल्पकार कैलाश विजयवर्गीय, कुछ ऐसे लिखी विजय स्क्रिप्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+