कैलाश विजयवर्गीय ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बताई ये वजह

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। वहीं, इस सीट के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे बीजेपी नेता ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) ना लड़ने का ऐलान किया है। बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kilash Vijayvargiya) ने ट्वीट कर कहा कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने इस संदर्भ में कई ट्वीट किए हैं। कैलाश विजयवर्गीय अभी पश्चिम बंगाल के प्रभारी है।

विजयवर्गीय नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

विजयवर्गीय नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया, 'BJP के प्रत्येक कार्यकर्ता का सिद्धांत है-Nation First-Party Second-Self Last. जहां सवाल देशहित और पार्टी हित का हो वहां स्वयं का कोई महत्व नहीं रह जाता। हमारे सामने पश्चिम बंगाल में पार्टी को अधिकाधिक सीटें जिताने का लक्ष्य है, यह लक्ष्य जितना बड़ा है उतनी ही बड़ी चुनौती भी है।

बंगाल के प्रभारी हैं कैलाश विजयवर्गीय

दूसरे ट्वीट में कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा, 'इंदौर की जनता, कार्यकर्ता व देशभर के शुभचिंतकों की इच्छा है कि मैं लोकसभा चुनाव लड़ूं,पर हम सभी की प्राथमिकता समर्थ और समृद्ध भारत के लिये नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। पश्चिम बंगाल की जनता मोदीजी के साथ खड़ी है। मेरा बंगाल रहना कर्तव्य है,अतः मैंने चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है।'

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

इंदौर सीट से सुमित्रा महाजन ने चुनाव लड़ने से किया था इनकार

बीजेपी महासचिव ने आखिरी ट्वीट में लिखा, 'आशा है कि आप भी देशहित एवं पार्टीहित के मेरे निर्णय से सहमत होंगे व पार्टी जिन्हें भी प्रत्याशी बनायेगी,उनकी जीत के लिये, जी जान से जुट जायेंगे। मेरी न सिर्फ इंदौर बल्कि पूरे देश के मतदाताओं से विनती है, कि एनडीए जैसी मजबूत सरकार एवं मोदीजी जैसे मजबूत पीएम के लिए मतदान करें।' तीन दशकों से इंदौर की सीट बीजेपी के पास है। सुमित्रा महाजन के इनकार के बाद इंदौर लोकसभा सीट पर विजयवर्गीय के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, पार्टी ने अभी तक इस सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+