'कैलासा ने NGO के रूप में लिया भाग, इसके इनपुट पर नहीं करेंगे विचार', नित्यानंद के 'देश' पर UN का बड़ा बयान
भगोड़े नित्यानंद के प्रोपेगेंडा पर संयुक्त राष्ट्र का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भगोड़े नित्यानंद ने संयुक्त राष्ट्र के मंच तक पहुंचने में एनजीओ का सहारा लिया है।

UN on Nithyananda Kailasa: स्वयंभू स्वामी नित्यानंद के आइलैंड को मीडिया में 'यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा' का नाम दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशन) ने बुधवार को बलात्कार के आरोपी नित्यानंद के प्रतिनिधिमंडल के स्विट्जरलैंड की राजधानी जिनेवा में जनसभाओं में भाग लेने के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि 'स्वयंभू' स्वामी के संगठन द्वारा प्रदान किए गए इनपुट पर विचार नहीं किया जाएगा।
भगोड़े नित्यानंद के प्रोपेगेंडा पर संयुक्त राष्ट्र का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भगोड़े नित्यानंद ने संयुक्त राष्ट्र के मंच तक पहुंचने में एनजीओ का सहारा लिया है। एनजीओ के नेटवर्क का इस्तेमाल कर वह संयुक्त राष्ट्र के मंच तक पहुंचा है। यूएन ने साफ कहते हुए कहा कि नित्यानंद की प्रतिनिधि द्वारा अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिए गए बयान पर बिल्कुल विचार नहीं किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि 24 फरवरी को हुई बैठक दरअसल एक तरह की ओपन पब्लिक मीटिंग थी। इसमें कोई भी भाग ले सकता था।
Recommended Video

स्वयंभू स्वामी नित्यानंद पर बलात्कार और अपहरण का आरोप है। वह 2019 से देश से फरार चल रहा है। नित्यानंद को मूलत: तमिलनाडु का निवासी माना जाता है। उसके देश को 'यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा' का नाम दिया गया है। यह मध्य अमेरिका के प्रशांत तट से दूर एक द्वीप पर स्थित है। भगोड़ा तांत्रिक स्वयंभू स्वामी नित्यानंद अपने देश 'यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा' में दो अरब हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करने का दावा करता है।
वहीं, इससे पहले स्वयंभू स्वामी ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर जारी एक विज्ञापन में कहा कि जिन लोगों को कैलासा की ई सिटीजनशिप चाहिए, वे अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए लिंक भी शेयर किया गया है। बता दें कि कैलासा और नित्यानंद पर मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावे किए गए हैं। खबरों के अनुसार, 1978 में तिरुवन्नामलाई नाम की जगह पर जन्मे नित्यानंद को बचपन में ए. राजशेखरन कहा जाता था।
उम्र बढ़ने के साथ-साथ नित्यानंद पर ढोंग के आरोप लगे। रिपोर्ट्स में उन्होंने खुद को 'परमशिव' का अवतार तक करार दिया। ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के बायो के अनुसार, यह सोशल मीडिया अकाउंट- नित्यानंद- हिंदू धर्म के सर्वोच्च पुजारी, नित्यानंद परमशिवम, कैलासा को पुनर्जीवित करने वाले - प्राचीन प्रबुद्ध हिंदू सभ्यता राष्ट्र का है।
यह भी पढ़ें- Nithyananda Kailasa: दुष्कर्म के आरोपी और भगोड़े स्वयंभू स्वामी ने ऑफर की ई नागरिकता, जानिए डिटेल












Click it and Unblock the Notifications