'गब्बर' टॉयलेट में खाना परोसने पर भड़के, CM योगी से कहा- स्टेट लेवल पर ऐसा निराशाजनक, कार्रवाई करें

सहारनपुर से एक वीडियो वायरल हुआ है, यहां राज्य स्तर के कबड्डी खिलाड़ियों को शौचालय में खाना परोसा गया। क्रिकेटर शिखर धवन ने सीएम योगी से कार्रवाई की अपील की है। Kabaddi players food in toilet saharanpur up shikhar dhawan

नई दिल्ली / सहारनपुर, 21 सितंबर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से निराशाजनक तस्वीरें सामने आने के बाद प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की किरकिरी हो रही है। खिलाड़ियों के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाने के आरोप लग रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सहारनपुर से एक वीडियो वायरल हुआ है, यहां राज्य स्तर के कबड्डी खिलाड़ियों को शौचालय में खाना परोसा गया। घटना की वीडियो वायरल होने के बाद लोग आक्रोश प्रकट कर रहे हैं। निलंबन की कार्रवाई भले ही हुई हो लेकिन गंभीर सवाल ये है कि आखिर किस परिस्थिति में शौचालय जैसी जगह पर खिलाड़ियों को खाना परोसा गया और उन्हें ऐसी हालत में खाने पर भी मजबूर होना पड़ा।

CM योगी से क्या बोले 'गब्बर'

CM योगी से क्या बोले 'गब्बर'

कबड्डी खिलाड़ियों को टॉयलेट में परोसे गए भोजन के प्रकरण पर भारत के स्टार क्रिकेटर शिखर धवन ने योगी आदित्यनाथ के समक्ष निराशा जाहिर की है। उन्होंने सहारनपुर की वायरल वीडियो ट्वीट कर लिखा कि खिलाड़ियों के साथ ऐसा असंवेदनशील व्यवहार निराशजनक है। क्रिकेट प्रेमियों के बीच 'गब्बर' निकनेम से पॉपुलर शिखर ने CM योगी से कार्रवाई की अपील भी की।

बदइंतजामी का नमूना

बदइंतजामी का नमूना

बता दें कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। दावा किया गया कि राज्य स्तर के खिलाड़ी किसी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हैं। इसी दौरान बदइंतजामी का नमूना भी सामने आया जब खिलाड़ियों को खाना शौचालय में परोसा गया।

सिस्टम की संवेदनशीलता पर सवाल

सिस्टम की संवेदनशीलता पर सवाल

वायरल वीडियो में खिलाड़ियों को शौचालय में रखे गए खाने को खुद से सर्व करते और किनारे जाकर किसी तरह खाते देखा जा सकता है। खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने मामले का संज्ञान लिया है। कार्रवाई के तहत संबंधित अधिकारी का निलंबन भी हुआ है, लेकिन सवाल सरकार और इंतजामिया की संवेदनशीलता पर खड़ा हो रहा है।

'टॉयलेट में खाना...' निराश करने वाला

'टॉयलेट में खाना...' निराश करने वाला

एक खिलाड़ी के रूप में राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ियों से ऐसे व्यवहार से व्यथित इंटरनेशनल क्रिकेटर शिखर धवन ने भी अपनी निराशा प्रकट की। उन्होंने 21 सितंबर की शाम में वीडियो ट्वीट कर लिखा, 'स्टेट लेवल के टूर्नामेंट में कबड्डी खिलाड़ियों को टॉयलेट में खाना परोसा जाना निराश करने वाला है।' शिखर ने CM योगी और मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग कर कार्रवाई करने की अपील भी की।

नीचे देखें शिखर का ट्वीट-

सफाई में क्या बोले अधिकारी

बता दें कि यूपी के सहारनपुर से वीडियो वायरल होने के बाद खेल मंत्री ने संज्ञान लिया। प्रदेश के खेल अधिकारी को निलंबित किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में आयोजकों ने सफाई देते हुए कहा कि भोजन के समय बारिश हो रही थी। स्टेडियम निर्माणाधीन होने के कारण कोई और जगह नहीं थी। शौचालय में खाने पर सफाई देते हुए उन्होंने इसे स्वीमिंग पूल के पास बनाए गए रिफ्रेशमेंट फैसिलिटी का नाम दे दिया। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी इस मामले में केंद्र और योगी सरकार से कार्रवाई की मांग की।

200 खिलाड़ियों को मिला ऐसा भोजन

200 खिलाड़ियों को मिला ऐसा भोजन

वीडियो में देखा जा सकता है कि टॉयलेट के अंदर खाना रखा है। यहां शौचालय की फर्श पर चावल का भगोना, पूड़ी आदि रखी गई है। शौचालय में आकर खिलाड़ी खाना ले रहे है। शौचालय की फर्श पर रखे खाने को यहां के खिलाड़ियों ने खाया। बता दें कि 200 खिलाड़ियों को यह खाना खाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+