तेलंगाना के पूर्व सीएम चंद्रशेखर राव ने अपनी बेटी के. कविता को पार्टी से निकाला, इस वजह से हुई कार्रवाई
K Kavitha suspended from BRS: तेलंगाना की राजनीति में हलचल मच गई है। भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने अपनी वरिष्ठ नेता और एमएलसी के. कविता को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि कविता का हालिया व्यवहार और लगातार जारी विरोधी गतिविधियां संगठन की छवि को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रही थीं।
इसी कारण पार्टी अध्यक्ष और उनके पित के. चंद्रशेखर राव ने यह सख्त फैसला लिया। BRS ने ट्वीट कर स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस वजह से हुई कार्रवाई
दरअसल, सस्पेंशन से ठीक एक दिन पहले ही कविता ने BRS के भीतर हलचल मचा दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी के कुछ सहयोगी केसीआर की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। कविता ने पार्टी के वरिष्ठ नेता टी. हरिश राव और पूर्व सांसद मेघा कृष्ण रेड्डी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि दोनों उनके पिता को भ्रष्टाचार के मामलों में बलि का बकरा बनाना चाहते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कविता ने खुद ही इस्तीफा देने के संकेत भी दिए थे।
ये भी पढ़ें BRS के बड़े नेता के रिश्तेदार के फार्म हाउस में चल रही थी रेव पार्टी, हिरासत में 35 लोग
बीआरएस ने के. कविता के निलंबन की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। पोस्ट में कहा गया, 'पार्टी MLC के. कविता की हाल की गतिविधियां और पार्टी-विरोधी कामकाज बीआरएस को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस मामले को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। पार्टी अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने के. कविता को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित करने का निर्णय लिया है।'
भाई पर लगाया था गंभीर आरोप
कुछ दिन पहले ही के. कविता ने अब अपने ही भाई और पार्टी अध्यक्ष के. टी. रामाराव (KTR) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि उनके पिता और BRS प्रमुख के. चंद्रशेखर राव एक भगवान की तरह हैं, लेकिन वे शैतानों से घिरे हुए हैं। अब उन्होंने अपने बयान को और आगे बढ़ाते हुए दावा किया है कि केटीआर उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। कविता का आरोप है कि उनके भाई न सिर्फ उन्हें पार्टी से दरकिनार करने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि BRS का बीजेपी में विलय करने की भी योजना बना रहे हैं।
ये भी पढ़ें: हैदराबाद में रामा राव के साले के फार्महाउसपर छापा, BRS ने सीएम रेवंत रेड्डी पर लगाया फंसाने का आरोप












Click it and Unblock the Notifications