के. कविता ने कांग्रेस के वादों को बताया टिश्यू पेपर, तो BJP को लेकर बड़ा दावा, कहा- जमानत होगी जब्त
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बीआरएस एमएलसी के. कविता कांग्रेस और भाजपा की ओर से किए चुनावी वादों को कभी पूरा ना किया जाने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वादे टिश्यू पेपर की तरह हैं, जिसके पूरे होने का कोई भरोसा नहीं। वहीं बीजेपी को लेकर कविता ने कहा कि वे तेलंगाना में भाजपा को गंभीरता से नहीं लेते हैं। चुनाव में कांग्रेस को लड़ सकती है लेकिन बीआरएस को टक्कर देने का सवाल ही नहीं उठता।
बीआरएस एमएलसी के. कविता ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा वो पार्टी है, जो अब बीआरएस की नीतियों को अन्य प्रदेशों में लागू करके अपना बखान खुद कर रही है। बीआरएस एमएलसी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारी योजनाओं से प्रेरित हुए हैं। वे अब तेलंगाना सरकार की योजनाओं की तर्ज पर पूरे देश में विकास परियोजनाएं लागू कर रहे हैं। अगर भाजपा की एक राजनीतिक पार्टी के रूप में कोई प्रतिबद्धता है तो उसे राज्य के विकास के लिए उसे काम करे, ना कि राज्य सरकार के विकास कार्यों में बाधा डाले।

के कविता ने याद दिलाया कि तेलंगाना के पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कई सीटों पर अपनी जमानत खो दी थी। अगर ऐसा ही रहा तो इस बार हालत और बुरी होने वाली है। कविता ने दावे के साथ कहा कि भाजपा तेलंगाना की सभी 119 सीटों पर अपनी जमानत खो सकती है।
कविता ने पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा कि तेलंगाना सरकार ने बिजली क्षेत्र में अच्छा काम किया है। राज्य में 2014 और उसे पहले बिजली की कमी थी। बीआरएस नेता ने दावा किया कि बिजली क्षेत्र में सुधार महज छह महीने में नहीं हो सकता, इसके लिए दो-तीन साल लगते हैं। लेकिन अब सरकार ने इस समस्या का समाधान कर दिया है।
वहीं पार्टी के घोषणा पत्र के बारे में पूछे जाने पर के कविता ने कहा कि बीआरएस ने सभी वर्गों को ध्यान में रखर इलेक्शन मैनिफेस्टो तैयार किया है। पार्टी का घोषणा पत्र से स्पष्ट करता है कि टीआरएस लोगों के हितों को लेकर कितना सजग है। के कविता ने कहा, "हमें बहुत खुशी और गर्व है कि बीआरएस ने कल 2023 का चुनाव घोषणापत्र जारी किया। यह एक घोषणापत्र है जो न केवल राज्य बल्कि देश को विकास के एक अलग दिशा में ले जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications