मध्य प्रदेश का सियासी संकट: अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया

नई दिल्ली। भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया गृह मंत्री अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सिंधिया, प्रधानमंत्री से मिलने लिए अमित शाह की गाड़ी में पहुंचे। बता दें, ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बार बगावत के मूड में हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस से चार बार सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि वह अपनी दादी विजयराजे सिंधिया के 'सपने' को साकार करते हुए भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

jyotiraditya scindia with amit shah meets pm narendra modi at his resident

सूत्रों के मुताबिक, सिंधिया को भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा भेजेगी और उसके बाद मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में उन्हें कैबिनेट मंत्री भी बनाया जा सकता है। ​इसके साथ ही कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस के विधायक मंगलवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद बीजेपी मध्य प्रदेश में शिवराज के नेतृत्व में जल्द भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

बताया जा रहा है कि सिंधिया पिछले 8 महीने से बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं। मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया की जयंती है। बीते सोमवार को कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने ज्योतिरादित्य से बात करने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे। यहां तक कि ज्योतिरादित्य को मनाने के लिए सोनिया गांधी ने दो नेताओं को भेजा लेकिन ज्योतिरादित्य ने किसी से बात नहीं की।

उधर, सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चा के बीच कांग्रेस नेता पीसी शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं से बातचीत चल रही है। हमारी सरकार को किसी प्रकार का खतरा नहीं है। सरकार स्थिर है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+