Jyoti Malhotra: 'मेरे पास पैसे नहीं, मुझे वकील दो', ज्योति ने पिता हरीश मल्होत्रा ने क्यों कहा ऐसा?

Jyoti Malhotra Case Updates: पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर हिसार पुलिस ने कहा है कि 'अभी तक की पूछताछ में केवल यही बात सामने आई है कि यूट्यूबर का संपर्क खुफिया एजेंटों से तो था लेकिन वो किसी भी आतंकी गतिविधियों में शामिल नहीं है और ना ही उसे किसी 'टेरर अटैक' के बारे में कोई जानकारी थी।'

जहां पुलिस ने ज्योति के बारे में ये बात कही, वहीं दूसरी ओर उसके पिता हरीश मल्होत्रा ने ANI से बात करते हुए फिर से दोहराया कि 'उन्हें ज्योति के पाकिस्तान जाने के बारे में कुछ भी मालूम नहीं है, उन्होंने आज तक उसका कोई भी वीडियो नहीं देखा क्योंकि उनके पास छोटा मोबाइल है।'

Jyoti Malhotra

'वकील का इंतजाम नहीं किया, मेरे पास पैसे नहीं हैं'

उन्होंने आगे कहा कि' मैंने वकील का इंतजाम नहीं किया है। मेरे पास पैसे नहीं हैं, इसलिए अच्छा होता अगर सरकार कोई वकील मुहैया करा दे, मैं सरकारी वकील चाहता हूं, मैं कोर्ट भी नहीं जा सकता हूं क्योंकि मैं बीमार हूं, चल नहीं सकता हूं, मेरी तबीयत काफी खराब है, मेरे पास कोई नहीं आता है, मेरे फोन को भी पुलिस ने रख लिया है।'

'मुझे नहीं मालूम कि उसने क्या गलत किया'

'ज्योति और पुलिस ने मुझे कुछ बोला नहीं, मुझे नहीं मालूम कि उसने क्या गलत किया और क्यों उसे पुलिस पकड़कर ले गई। वो बस बोलती थी कि वो दिल्ली जा रही है, तीन-चार दिन में आ जाएगी और वो आ भी जाती थी, इसके अलावा मैं और कुछ नहीं जानता हूं।'

'ज्योति की मां 20 साल पहल ही घर छोड़कर चली गई थी'

मालूम हो कि ज्योति के पापा हरीश मल्होत्रा कम पढ़े लिखे हैं और पहले बढ़ई का काम करते थे। ज्योति की मां 20 साल पहले ही घर छोड़कर चली गई थी। ज्योति हिसार में अपने पिता और चाचा के साथ रहती है, उसके चाचा ने शादी नहीं की है और बिजली विभाग से रिटायर्ड हैं, उन्हीं की पेंशन से घर का खर्चा चलता है।

BNS की धारा 152 के तहत ज्योति पर केस दर्ज

आपको बता दें कि ज्योति पर आरोप है कि ज्योति खुफिया एजेंसी से जुड़े अधिकारी अली हसन के संपर्क में थी, उस पर BNS की धारा 152 और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया गया है। आज हिसार जिला न्यायालय ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

{embed-poll}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+