CJI Sanjiv Khanna Salary: जस्टिस संजीव खन्ना बने देश के 51वें सीजेआई, जानिए कितनी है सैलरी?
CJI Sanjiv Khanna's Salary: आज जस्टिस संजीव खन्ना ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। आपको बता दें कि जस्टिस संजीव खन्ना ने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का स्थान लिया, जो कि 10 नवंबर को अपने पद से रिटायर हो गए थे, संजीव खन्ना 13 मई, 2025 तक इस प्रतिष्ठित पद पर बने रहेंगे।
Recommended Video
इस नियुक्ति के साथ, जस्टिस खन्ना 51वें CJI बन गए हैं। मालूम हो कि जनवरी 2019 से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत न्यायमूर्ति संजीव खन्ना कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं, जैसे EVM की पवित्रता को बरकरार रखना, अनुच्छेद 370 को निरस्त करना।

आपको बता दें कि खन्ना एक कानूनी दिग्गजों के परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता राज खन्ना 1985 में दिल्ली उच्च न्यायालय से न्यायाधीश के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे और उनकी मां सरोज खन्ना दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज में हिंदी व्याख्याता के रूप में काम कर चुकी हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय के कैंपस लॉ सेंटर से पढ़ाई की
उनके चाचा हंस राज खन्ना थे, जो भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश थे। संजीव खन्ना ने साल 1977 में मॉडर्न स्कूल (नई दिल्ली) से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की।
वर्ष 1980 में सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली से स्नातक करने के बाद, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय के कैंपस लॉ सेंटर में कानून की पढ़ाई की। संजीव खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में दिल्ली हाई कोर्ट में वकालत से की।
मुख्य न्यायाधीश सहित सुप्रीम कोर्ट में कुल 33 न्यायाधीश
उन्होंने उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों का प्रतिनिधित्व किया। आपको बता दें कि भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित सुप्रीम कोर्ट में कुल 33 न्यायाधीश हैं।
चीफ जस्टिस को प्रति माह कितनी सैलरी मिलती है?
देश के चीफ जस्टिस को 2.8 लाख रुपये प्रति माह सैलरी मिलती है। तो वहीं सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीशों को 2.5 लाख रुपये का वेतन मिलता है जबकि देश के सभी उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों को भी इतनी ही सैलरी हर महीने मिलती है।
VIII ग्रेड का बंग्ला और सरकारी गाड़ी
चीफ जस्टिस को VIII ग्रेड का बंग्ला, एक सरकारी गाड़ी वो भी ड्राइवर के साथ दी जाती है। आपको बता दें कि हाल के वर्षों में कई मुख्य न्यायाधीशों ने न्यायिक प्रणाली में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसले सुनाए हैं जो भारतीय संविधान, धर्मनिरपेक्षता, मानवाधिकार और स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए मील का पत्थर साबित हुए हैं।
इसके अलावा भारत के मुख्य न्यायाधीश के बारे में जानिए ये खास बातें
- भारत के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India - CJI) भारतीय न्यायपालिका के सर्वोच्च अधिकारी होते हैं।
- मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
- आमतौर पर सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश को ही यह पद प्रदान किया जाता है, हालांकि ये कंडीशन हर वक्त मान्य नहीं है।
- मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल संविधान के अनुच्छेद 124 के अनुसार निर्धारित होता है।
- किसी भी न्यायाधीश का सेवानिवृत्ति का आयु 65 वर्ष है।












Click it and Unblock the Notifications