अब जस्टिस जोसेफ की वरिष्ठता घटाने पर विवाद, मामले को लेकर CJI से मिलेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज
नई दिल्ली: केंद्र सरकार और न्यायपालिका के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध समाप्त हो गया और सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम की सिफारिशों को मानते हुए उत्तराखंड के चीफ जस्टिस केएम जोसेफ को पदोन्नति देने पर सरकार राजी हो गई। इसके अलावा केंद्र सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस इंदिरा बनर्जी और ओडिशा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विनीत शरण को भी पदोन्नति देकर सुप्रीम कोर्ट भेजने की सिफारिश मंजूरी कर ली। लेकिन अब इन जजों वरिष्ठता को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।
ये भी पढ़ें: मिलिए सुप्रीम कोर्ट की तीनों महिला न्यायाधीश से, जिन्होंने बनाया इतिहास

खबर है कि सुप्रीम कोर्ट के कई जज जस्टिस केएम जोसेफ की वरिष्ठता घटाने से नाखुश हैं और नाराज जज सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा से इस मामले पर मुलाकात करेंगे। जस्टिस जोसेफ का नाम तीसरे स्थान पर रखा गया है। सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण से पहले कॉलेजियम के कुछ सदस्यों सहित अन्य जज सीजेआई दीपक मिश्रा से मिलकर वरिष्ठता के सही क्रम में कार्यक्रम सम्पन्न कराने की मांग कर सकते हैं।
ऐसी संभावना है कि मंगलवार को नए जजों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। वर्तमान प्रकिया के अनुसार, जस्टिस इंदिरा बनर्जी पहले शपथ ग्रहण करेंगी। इसके बाद जस्टिस विनीत सरन और तब जस्टिस केएम जोसेफ को शपथ ग्रहण करना है। यानी इन तीनों जजों में जस्टिस इंदिरा बनर्जी सीनियर होंगी।
ये भी पढ़ें: मिलिए जस्टिस केएम जोसेफ, इंदिरा बनर्जी और विनीत सरन से, जो बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के नए जज












Click it and Unblock the Notifications