Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जस्टिस कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के CJI जेएस खेहर समेत छह अन्‍य न्‍यायाधीशों को दी 5 साल जेल की सजा

कलकत्‍ता हाई कोर्ट के जस्टिस सीएस कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश जेएस खेहर समेत सुप्रीम कोर्ट के 6 अन्‍य जजों को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

नई दिल्‍ली। कलकत्‍ता हाई कोर्ट के जस्टिस सीएस कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश जेएस खेहर समेत सुप्रीम कोर्ट के 6 अन्‍य जजों को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

जस्टिस कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के CJI जेएस खेहर समेत छह अन्‍य न्‍यायाधीशों को दी 5 साल जेल की सजा

कलकत्‍ता हाई कोर्ट के जस्टिस सीएस कर्णन ने यह फैसला सभी छह न्‍यायाधीशों को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने पर दिया है।

आपको बताते चलें कि जस्टिस कर्णन पर न्‍यायपालिका का अपमान करने और सुप्रीम कोर्ट जजों के खिलाफ भ्रष्‍टाचार के आरोप लगाने को लेकर अदालत के अपमान का आरोप लग है। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने उनकी न्‍यायिक कर्तव्‍यों को जारी रखने की याचिका पहले ही ठुकरा दी थी। सु्प्रीम कोर्ट ने तर्क दिया था कि कलकत्‍ता हाई कोर्ट के जस्टिस सीएस कर्णन दिमागी रूप से ठीक नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस सीएस कर्णन के खिलाफ 17 मार्च को जमानती वारंट भी जारी किया था।

इसके बाद 2 मई को जस्टिस कर्णन ने संविधान के अनुच्‍छेद 226 का प्रयोग करते हुए सुओ-मोटो आदेश जारी किया था। भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश समेत अन्‍य छह जजों को लेकर समन दिए जाने के बाद वह जस्टिस कर्णन के सामने पेश नहीं हुए तो उन्‍होंने गैर-जमानती वारंट जारी करते हुए 8 मई को फिर पेश होने का आदेश जारी किया था। सोमवार को जब सुप्रीम कोर्ट के जज पेश नहीं हुए तो जस्टिस कर्णन ने इसे अपनी अदालत की अवमानना मानते हुए सभी 7 जजों को 5 साल की सजा सुना दी।

इससे पहले 1 मई को अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस कर्णन के मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया था। इसके अलावा शीर्ष अदालत ने देश की सभी संस्‍थाओं से कहा था कि वे जस्टिस कर्णन की ओर से दिए गए 8 फरवरी से 1 मई तक दिए गए आदेशों को बिल्‍कुल भी न मानें। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस सीएस कर्णन को अपना पक्ष रखने का मौका दिया था, मगर वे सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+