सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो फुटेज के लिए बस इंतजार कीजिए और देखते रहिए: राजनाथ सिंह
नई दिल्ली। सेना की ओर से एलओसी के भीतर घुसकर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो फुटेज तैयार किया गया था। इस वीडियो फुटेज को लेकर पाकिस्तान ने भी भारत सरकार पर सवाल उठाए। इसे लेकर जब मीडिया ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से सवाल किया तो उन्होंने बस इतना कहा कि बस थोड़ा सा इंतजार करिए।
राजनाथ सिंह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान भारतीय सैनिकों ने अद्भुत साहत और पराक्रम का परिचय दिया। भारतीय सेना के इस ऑपरेशन की सफलता के बाद पूरे विश्व में उनके साहत की तारिफ हो रही है। दुनियाभर में भारतीय सेना की सराहना हो रही है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान जिस तरह से सेना के जवानों ने अद्भुत पराक्रम दिखाया उससे देश गौरवान्वित हुआ है। अगर बात ऑपरेशन के वीडियो फुटेज की है तो इसके लिए बस इंतजार कीजिए और देखते रहिए। वहीं राजनाथ सिंह ने पाकिस्तानी मीडिया के उन तमाम रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिसमें इस सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान भारतीय जवान के हताहत होने की बात कही जा रही है।