'जुनैद देश विरोधी, मुस्लिम विरोधी है', CJP आंदोलन में खाना खिलाना पड़ा भारी, पड़ोसी ने खोल दी फंडिग की पोल!
CJP Protest Junaid Food Funding Controversy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के खत्म होने के बाद भी इससे जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक तरफ संगठन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग कर रहा है, तो दूसरी ओर आंदोलन से जुड़े लोगों की फंडिंग को लेकर नए सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद भी पुलिस की रडार पर हैं।
जुनैद दावा कर रहे हैं कि वहां खाना अलग-अलग लोग देकर जाते थे, उनकी ओर से सारा इंतजाम नहीं किया गया था। इसी बीच उनके पड़ोसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जुनैद के एक पड़ोसी के बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पड़ोसी ने दावा किया है कि जुनैद की कथित मासिक आय और आंदोलन के दौरान हुए खर्च में बड़ा अंतर है।

उनका कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की आय सीमित है, लेकिन वह रोजाना लाखों रुपये खर्च कर रहा है, तो यह जानना जरूरी है कि पैसा कहां से आया। हालांकि, इन दावों की अब तक किसी सरकारी एजेंसी या स्वतंत्र स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस मामले में कोई आधिकारिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है।
पड़ोसी ने जुनैद के बारे में क्या कहा?
जुनैद के पड़ोसी ने दावा करते हुए कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक जुनैद की मासिक कमाई करीब 20 हजार रुपये है। ऐसे में यदि 20 से 25 दिनों तक हजारों लोगों के भोजन और अन्य व्यवस्थाओं पर रोजाना लाखों रुपये खर्च किए गए, तो उस रकम का स्रोत साफ होना चाहिए।
"Where is this money coming from?" 🚨
— Preeti Priya (@Preeti19019) July 30, 2026
A neighbor raises serious questions about the funding behind Junaid’s massive food distribution during the CJP protest. Calls for an Income Tax and Police probe! pic.twitter.com/MTkVuJzRir
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर हाई अलर्ट, बैरिकेड्स किए गए पक्के, RAF भी तैनात! CJP फिर करने वाली है प्रोटेस्ट?
उन्होंने कहा, "कैसे कोई व्यक्ति जिसकी महीने की कमाई 20 हजार हो, वह हर दिन 8 से 12 लाख खर्च कर सकता है? सरकार, पुलिस और इनकम टैक्स विभाग को यह पूछने का पूरा अधिकार है कि यह पैसा कहां से आया। अगर यह उनका निजी पैसा है, तो वह कहां से आया और अगर किसी ने फंडिंग की है, तो उसकी भी जांच होनी चाहिए।"
पड़ोसी ने जुनैद पर लगाए गंभीर आरोप
पड़ोसी ने जुनैद पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा, "यह उनकी बेवकूफी है। मैं जुनैद को मुस्लिम विरोधी और देश विरोधी व्यक्ति मानता हूं। 20-25 दिनों तक 10-12 हजार लोगों को भोजन कराना आसान बात नहीं है। जब आपकी खुद की हैसियत 20 हजार महीने की नहीं है, तो रोजाना लाखों रुपये का खर्च कहां से आ रहा है? यही सबसे बड़ा सवाल है।"
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान
पड़ोसी का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। कई यूजर्स आंदोलन में खर्च हुए पैसों के स्रोत को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ लोग किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जांच का इंतजार करने की बात कह रहे हैं।
ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में खाना खिलाने के लिए जुनैद के पास कहां से आए करोड़ों रुपये? अब रोकर लगा रहा मदद की गुहार


Click it and Unblock the Notifications
