जुग जुग जियो: अनिल कपूर ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक, ट्वीट कर बोले- नेगेटिव आई है कोविड-19 रिपोर्ट

नई दिल्ली। अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग में व्यस्त बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने हाल ही में अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया है। इसकी जानकारी खुद अनिल कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी है। हालांकि अनिल कपूर ने यह भी बताया कि वह कोरोना वायरस संक्रमित नहीं है, उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें कि शुक्रवार को मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि एक्टर अनिल कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद खुद अभिनेता ने ट्वीट कर ऐसी खबरों का खंडन किया है।

'जुग जुग जियो' की शूटिंग में व्यस्त हैं अनिल कपूर

'जुग जुग जियो' की शूटिंग में व्यस्त हैं अनिल कपूर

गौरतलब है कि बॉलीवुड में कोरोना वायरस फैसले की खबर आग की तरह फैल गई और सोशल मीडिया पर फैंस अनिल कपूर से उनकी सेहत के बारे में पूछने लगे। ऐसी भी रिपोर्ट सामने आई थीं कि कोविड-19 के चलते 'जुग जुग जियो' को भी रोक दिया गया है। बता दें कि इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ एक्टर वरुण धवन और अभिनेत्री नीतू कपूर भी मुख्य किरदार में हैं। कोरोना वायरस महामारी के बीच अनिल कपूर ने ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की खबरों को खारिज किया है।

Recommended Video

    Coronavirus: Varun Dhawan, Neetu Kapoor हुए Corona Positive, रोकी गई Shooting । वनइंडिया हिंदी
    अनिल कपूर ने ट्वीट कर दी अच्छी खबर

    अनिल कपूर ने ट्वीट कर दी अच्छी खबर

    अनिल कपूर ने ट्वीट में लिखा, 'अफवाहों पर विराम लगाने के लिए मैं यह बताना चाहता हूं कि मेरा कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आया है, मेरे प्रति चिंताएं दिखाने और शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी को ढेर सारा प्यार, धन्यवाद।' गौरतलब है कि अपने चहेते फिल्म एक्टर अनिल कपूर के कोरोना संक्रमित होने की झूठी अफवाह को सच मानकर फैंस एक्टर की सेहत को लेकर चिंतित हो गए थे। इस बीच अनिल कपूर ने खुद अपने सेहत की जानकारी देकर फैंस को बड़ी राहत और खुश खबरी दी है।

    नीतू कपूर ने किया भावुक पोस्ट

    नीतू कपूर ने किया भावुक पोस्ट

    बता दें कि बॉलीवुड के जिंदादिल और 'मिस्टर इंडिया' फेम एक्टर अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग के सिलसिल में चंडीगढ़ पहुंचे हुए हैं। इस फिल्म की पूरी टीम इस समय चंडीगढ़ पहुंची हुई है। इस फिल्म में दर्शकों को एक्टर वरुण धवन, नीतू कपूर, अनिल कपूर के साथ कियारा आडवाणी और मशहूर यू-ट्यूबर प्राजक्ता कोली भी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग से पहले नीतू कपूर ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि 'सालों बाद सेट पर वापस लौटी हूं।'

    यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की बिल्डिंग में खरीदा इतने करोड़ का फ्लैट, जानें उसकी कीमत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+