एक बार फिर से CJI दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग चलाने को लेकर एकजुट विपक्ष
Recommended Video

नई दिल्ली। जज लोया की मौत पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग चलाने के प्रस्ताव को लेकर विपक्ष सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को इस बाबत संसद भवन में तामम विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू से इसके लिए समय मांगा है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद इस बात पर कांग्रेस इस बैठक का फैसला वरिष्ठ कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात के बाद लिया गया है।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने सभी नेताओं को सुबह 11 बजे बैठक के लिए बुलाया है। इस सर्वदलीय बैठक के बाद जज लोया की मौत की जांच को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले 12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के 4 न्यायाधीश ने प्रेस कांफ्रेंस करके इस मामले पर गंभीर चिंता जताई थी। इस मामले को जजों ने गंभीर बताया था। आज होने वालाी बैठक में कुछ नेता गायब भी रहेंगे। टीएमसी ने कहा है कि वह पंचायत चुनाव में व्यस्त है, लिहाजा इस बैठक में शामिल नहीं हो सकती है। जबकि केरल की यूएमएल ने भी इतने कम समय में दिल्ली पहुंचने में असमर्थता जाहिर की है।
आपको बता दें कि बजट सत्र के दौरान भी महाभियोग को संसद में लाने का मामला जोरो पर था। लोकसभा में महाभियोग का प्रस्ताव आने के बाद सदन में 100 लोगों का इसका समर्थन करना जरूरी है, हालांकि इससे पहले 70 सांसद इसपर हस्ताक्षर कर चुके हैं। वहीं राज्यसभा में इस प्रस्ताव को पास करने के लिए 50 सांसदों की जरूरत होती है। किसी भी सदन में यह प्रस्ताव आने के बाद सभापति या फिर अध्यक्ष को इसे खारिज करने का अधिकार होता है।
इसे भी पढ़ें- जज लोया पर कोर्ट के फैसले के बाद राहुल ने अमित शाह के बारे में किया सनसनीखेज ट्वीट
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications