'महिला के आरोप झूठे और निराधार', JSW ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने आरोपों को किया खारिज

जिंदल साउथ वेस्ट(JSW) ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। इन आरोपों को सज्जन जिंदल ने रविवार को सिरे से खारिज कर दिया। इसके साथ ही अरबपति सज्जन जिंदल ने इन आरोपों को झूठा और निराधार बताया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि सज्जन जिंदल इन झूठे और बेबुनियाद आरोपों से इनकार करते हैं। वह पूरी जांच में पूरा सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चूंकि जांच जारी है, हम इस स्तर पर आगे टिप्पणी करने से बचेंगे। हम आपसे परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। महिला ने लगाए शारीरिक संबंध बनाने के आरोप...

Sajjan Jindal

महिला ने आरोप लगाया कि वह जिंदल से 2021 में दुबई में एक क्रिकेट मैच के दौरान मिली थी। अपनी शिकायत में, महिला ने बताया कि जिंदल कई बार उससे मिला था। कथित तौर पर उससे शादी करने का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए।

शिकायत में महिला ने यह भी बताया कि 24 जनवरी, 2022 को कथित तौर पर जिंदल ने उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला ने दावा किया कि जिंदल ने बाद में उससे माफी मांगी। लेकिन, कथित तौर पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और बाद में उसे उससे संपर्क करने से रोक दिया।

जिंदल के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
महिला ने इस साल फरवरी में पुलिस से संपर्क किया था और बाद में जब उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई, तो उसने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया। 13 दिसंबर को मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+