IND VS NZ सीरीज से पहले जूनियर NTR ने सूर्यकुमार यादव और यजुवेंद्र चहल से की मुलाकात
IND VS NZ सीरीज से पहले जूनियर NTR ने सूर्यकुमार यादव और यजुवेंद्र चहल और ईशान किशन से मुलाकात की। इस मुलाकात की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर सूर्य कुमार यादव, इशान किशन, यजुवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर और शुभमन गिल ने हैदराबाद में आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर से मुलाकात की। मुलाकात की एक तस्वीर भी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार ने ट्विटर पर शेयर किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा-आपके साथ ये बहुत ही शानदार मुलाकात रही भाई। फिल्म आरआरआर के लिए गोल्डन अवॉर्ड जीतने पर एक बार फइर से बधाई।
यजुवेंद्र चहल ने भी ट्वीट करके दी बधाई
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी कैप्शन के साथ जेआर एनटीआर के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा "जनता के व्यक्ति @jrntr व्हाट अ जेंटलमैन से मिलना वास्तव में खुशी की बात थी। गोल्डन ग्लोब जीतने पर बधाई। हम सभी को आप पर गर्व है।"
आपको बता दें कि फिल्म आरआरआर के गाने नातू नातु ने गोल्डन ग्लोब्स में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत जीता है। इस अवॉर्ड के बाद फिल्म की निगाहें बड़े लक्ष्यों पर टिकी हैं क्योंकि ऑस्कर 24 जनवरी को अपने नामांकन की घोषणा करने के लिए तैयार हैं।
Recommended Video

भारत के क्रिस्टोफर नोलन माने जाने वाले दिग्गज निर्देशक एस.एस. राजामौली अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों को न केवल भारत में व्यापक स्वीकृति मिली है बल्कि विदेशी दर्शकों के बीच भी लोकप्रिय हो रही हैं। उनकी नवीनतम फिल्म 'आरआरआर' ने न केवल दुनिया की '2022 की शीर्ष 50 फिल्मों' की सूची में जगह बनाई है, बल्कि शीर्ष 10 में भी शामिल है।
RRR की सफलता के बाद दावा किया जा रहा है कि राजामौली इसका सीक्वल भी बनाने को लेकर तैयार हैं। पार्ट वन ने इस साल पहले ही दर्शकों का दिल और दिमाग जीत लिया है और अब निर्देशक आरआरआर को एक फ्रेंचाइजी में बदलने के लिए तैयार हैं। हालांकि जब RRR बनी थी, तब राजमौली सीक्वल बनाने को लेकर तैयार नहीं थे।
ये भी पढ़ें- ओरछा में 'जूनियर बच्चन' का बुंदेली अंदाज में स्वागत, बेव सीरिज की शूटिंग करेंगे












Click it and Unblock the Notifications