दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले जेपी नड्डा संभालेंगे BJP की बागडोर, लेंगे अमित शाह की जगह
दिल्ली चुनाव से पहले जेपी नड्डा संभालेंगे BJP की बागडोर, लेंगे अमित शाह की जगह
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। एक के बाद एक राज्य में सत्ता गबाने के बाद बीजेपी ने दिल्ली में पूरा जोर लगा दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति में कर लेना चाहती है। माना जा रहा है दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी जेपी नड्डा को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है।

जेपी नड्डा संभालेंगे बीजेपी की बागडोर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा अमित शाह की जगह ले सकती है। इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यकाल पिछली जनवरी में ही समाप्त हो गया था,लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण उन्हें पद पर बनाए रखा गया। चुनाव खत्म होने और अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद पार्टी के पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। चर्चा है कि जेपी नड्डा ही पार्टी के अगले अध्यक्ष होंगे। माना जा रहा है कि जनवरी 19-20 में उनके नाम की घोषणा बीजेपी कर सकती है।

दिल्ली चुनाव से पहले ताजपोशी
सूत्रों के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर जेपी नड्डा की ताजपोशी जल्द होगी। सूत्रों की मानें तो जेपी नड्डा का 11वां अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। गौरतलब है कि जेपी नड्डा छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं। राजनीतिक की शुरुआत उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की। पहली बार साल 1993 में हिमाचल प्रदेश की विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने। सांसद रहते केंद्र सरकार में भी मंत्री बने, कई अहम विभाग उन्होंने संभाले। अमित शाह के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।

पूर्णकालिक अध्यक्ष की कमी
दरअसल हाल ही में भाजपा के हाथों से झारखंड की सत्ता चली गई। महाराष्ट्र में सत्ता हाथ में आने के बाद फिसल गई। हरियाणा में भी बीजेपी को सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। बीजेपी के प्रदर्शन में आई गिरावट की एक बड़ी वजह पूर्णकालिक अध्यक्ष की कमी को माना गया। जिसके बाद अब माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी इस कमी को भी समाप्त कर देगी।












Click it and Unblock the Notifications