Tamilnadu दौरे पर पहुंचे जेपी नड्डा ने कहा- देश सुरक्षित हाथों में है, लेकिन तमिलनाडु राज्य नहीं है
लोकसभा चुनाव 2024 के तहत अखिल भारतीय दौरे की शुरूआत मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु के कोयंबतूर से की। उन्होंने कहा डीएमके कोई क्षेत्रीय नहीं बल्कि पारिवारिक पार्टी है।

BJP National President JP Nadda in Coimbatore: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा 2024 के लोक सभा चुनाव के तहत अपने अखिल भारतीय दौरे की शुरुआत तमिलनाडु से मंगलवार को कर चुके हैं। कोयंबटूर में जनता को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा भारत आगे बढ़ रहा है और पीएम मोदी के नेतृत्व में बड़ी छलांग लगा रहा है।
नड्डा ने कहा हम कह सकते हैं कि भारत अब सुरक्षित हाथों में है। भारत इस 'अमृत काल' में ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है और जल्द ही दुनिया का सबसे बड़ा नेता बनेगा।
उन्होंने कहा आपको यह जानकर खुशी होगी कि हम खिलौना उद्योग में सबसे बड़े निर्यातक रहे हैं, हम दूसरे सबसे बड़े रासायनिक उद्योग हैं, हम दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्टील निर्यातक हैं और हम फार्मास्यूटिकल्स के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
मोदी सरकार ने नागरिकों के जीवन को बदल दिया है
जे पी नड्डा ने कहा
हमें ये सोचना होगा और आकंलन करना होगा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले 70 सालों में देश के लिए क्या किया। उन्होंने कहा भारत में जब से भाजपा सरकार में आई है तब से देश में गरीब सशक्त हुआ है और भारत की महिलाएं सशक्त हुई हैं। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने वाकई में नागरिकों के जीवन को बदल दिया है।
देश सुरक्षित हाथों में है, लेकिन तमिलनाडु राज्य नहीं है
देश में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, डिफेंस से लेकर सड़क, शिक्षा से लेकर मेडिकल सेक्टर तक का काम हुआ है। मुझे आपके ध्यान में यह लाना चाहिए कि देश सुरक्षित हाथों में है, लेकिन तमिलनाडु राज्य नहीं है। उनहोंने तमिलनाडु की DMK कोई क्षेत्रीय पार्टी नहीं है, यह एक पारिवारिक पार्टी है। उन्होंने कहा D राजवंश के लिए खड़ा है, M पैसे की ठगी के लिए खड़ा है, K कट्टा पंचायत के लिए खड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications