'कंगना रनौत का BJP में शामिल होने के लिए स्वागत है लेकिन...', जेपी नड्डा ने एक्ट्रेस को लेकर कही ये बड़ी बात

'कंगना रनौत BJP में शामिल होने के लिए स्वागत है लेकिन...', जेपी नड्डा ने एक्ट्रेस को लेकर कही ये बड़ी बात

BJP JP Nadda on Kangana Ranaut: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के राजनीति में शामिल होने और हिमाचल प्रदेश से लोकसभा 2024 के चुनाव लड़ने की इच्छा के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक टीवी न्यूज चैनल कार्यक्रम में कंगना रनौत के राजनीति में शामिल होने और लोकसभा चुनाव लड़ने पर बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कंगना रनौत का पार्टी में शामिल होने के लिए स्वागत है, लेकिन चुनाव लड़ने के लिए टिकट देना का फैसला उनके अकेले का नहीं होता, इसके लिए फैसला परामर्श के बाद लिया जाता है।

कंगना रनौत ने दिया राजनीति में आने का संकेत

कंगना रनौत ने दिया राजनीति में आने का संकेत

कंगना रनौत ने शनिवार 29 अक्टूबर को राजनीति में आने का संकेत देते हुए कहा कि अगर जनता चाहती है तो वह, अगर भाजपा उन्हें टिकट देती है तो वह हिमाचल प्रदेश में मंडी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। कंगना रनौत ने कहा था, ''मेरा सौभाग्य होगा कि हिमाचल की जनता हमें सेवा मौका दे। हालांकि राजयोग सुख की बात नहीं। अगर मुझे आगे चलकर मौका मिलेगा तो मैं जरूर जनता की सेवा करूंगी।''

'कंगना रनौत का BJP में स्वागत है लेकिन...'

'कंगना रनौत का BJP में स्वागत है लेकिन...'

कंगना रनौत की इस प्रतिक्रिया पर जेपी नड्डा ने कहा, ''कंगना रनौत का पार्टी में शामिल होने का स्वागत है। जो कोई भी पार्टी के साथ काम करना चाहता है, उसके लिए पर्याप्त जगह है। लेकिन जहां तक चुनाव लड़ने का सवाल है, यह अकेले मेरा फैसला नहीं है। जमीनी स्तर से परामर्श प्रक्रिया के बाज ही हम किसी को टिकट देते हैं। संसदीय बोर्ड के लिए चुनाव समिति के स्तर पर इसको लेकर चर्चा की जाती है।''

'आप बिना शर्त आइए, फैसला पार्टी करेगी...'

'आप बिना शर्त आइए, फैसला पार्टी करेगी...'

जेपी नड्डा ने आगे कहा, ''भाजपा में शामिल होने के लिए सभी का स्वागत है। लेकिन पार्टी टिकट देने का फैसला किसी भी उम्मीदवार की क्षमता पर करती है। हम शर्तों के आधार पर किसी को नहीं लेते हैं। हम सभी से कहते हैं, आपको बिना शर्त आना होगा और उसके बाद ही पार्टी फैसला करेगी।"

कंगना रनौत का पूरा बयान यहां पढ़िए...

कंगना रनौत का पूरा बयान यहां पढ़िए...

कंगना रनौत ने कहा था, ''राजनीति में जाने के लिए आपको महत्वकांक्षाओं का बलिदान देना पड़ता है। अगर मुझे आगे चलकर मौक दिया जाता है तो मैं जनता की सेना करूंगी। मैं जनहित में अपना योगदान देने के लिए तैयार हूं। अगर भाजपा मुझे हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ने का मौका देती है तो मैं जनहित में ये करना चाहूंगी। फिलहाल मैं अपने काम में बहुत व्यस्त हूं और खुश भी हूं। अगर हिमाचल की जनता चाहती है कि मैं राजनीति में आऊं, तो जरूर आऊंगी। हालांकि मेरा परिवार राजनीति से जुड़ा है। मेरा पिता मोदी और योगी को पसंद करते हैं।''

नड्डा बोले- बीजेपी चुनाव में विजयी होगी

नड्डा बोले- बीजेपी चुनाव में विजयी होगी

पंचायत आजतक में, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि उनकी पार्टी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में विजयी होगी। हम पीएम मोदी के नेतृत्व में ट्रेंडसेटर हैं। जेपी नड्डा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग फिर से भाजपा को वोट देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+